Online Shopping Alert: अगर यूं कहा जाए कि अब लोगों का शॉपिंग करने का तरीका बदल चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि अब लोग बाजार जाकर खरीदारी करने से ज्यादा ऑनलाइन चीजें खरीदना पसंद करते हैं। इसके पीछे कुछ कारण भी नजर आते हैं जिसमें सबसे पहला है सेल, आकर्षक डील्स और ऑफर्स। लोग इन लुभावने ऑफर्स के पीछे खींचे चले जाते हैं और इन सबके बीच वो एक बात भूल जाते हैं कि जालसाज इन्हीं लुभावने ऑफर्स के जरिए आपको ठग भी सकते हैं और आपकी मेहनत की कमाई को मिनटों में उड़ा सकते हैं। इसलिए आप जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें, तो आपको कुछ गलतियों को करने से बचना है जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"644f8181fbe35e30c3077b72","slug":"online-shopping-alert-how-to-avoid-these-mistakes-while-online-shopping-2023-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: किसी सेल या ऑफर्स के चक्कर में भूलकर न करें ये गलतियां, वरना मिनटों में गंवा सकते हैं मेहनत की कमाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: किसी सेल या ऑफर्स के चक्कर में भूलकर न करें ये गलतियां, वरना मिनटों में गंवा सकते हैं मेहनत की कमाई
Mon, 01 May 2023 02:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 01 May 2023 02:40 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कौन सी गलतियां न करें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कौन सी गलतियां न करें?
- फोटो : istock
इन गलतियों को भूलकर न करें:-
थर्ड पार्टी लिंक से बचकर
- अगर आपको कभी मैसेज, व्हाट्सएप या अन्य तरीकों से कोई लुभावने ऑफर्स का लिंक दिया जाता है, तो बिना जांचे-परखे इस पर क्लिक न करें। जालसाज ऐसे फर्जी लिंक भेजकर आपके मोबाइल या सिस्टम को हैक करके आपको चपत लगा सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कौन सी गलतियां न करें?
- फोटो : istock
ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधान
- कई ऐसी एप होती हैं जो आपको बाकी एप या वेबसाइट से काफी अच्छा डिस्काउंट देती है। ऐसे में लोग ऑर्डर प्लेस करके ऑनलाइन मोड से पेमेंट कर देते हैं। पर ध्यान रहे कि जिस एप से आप पहली बार खरीदारी कर रहे हैं उस पर कैश ऑन डिलिवरी ही पेमेंट का विकल्प रखें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कौन सी गलतियां न करें?
- फोटो : istock
पासवर्ड का इस्तेमाल न करें
- आप जब भी किसी वेबसाइट या एप से शॉपिंग करते हैं, तो भूलकर भी पेमेंट के समय अपना पासवर्ड दर्ज न करें। हमेशा ध्यान रहे कि पासवर्ड की जगह ओटीपी का ही इस्तेमाल करें। वरना आपके पासवर्ड को हैक करके जालसाज आपको चपत लगा सकते हैं, लेकिन ओटीपी हर बार आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नया आता है।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कौन सी गलतियां न करें?
- फोटो : iStock
फर्जी एप से बचकर
- जब से ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ा है, तब से कई तरह की एप और वेबसाइट आ चुकी हैं। इनमें से कई विश्वसनीय है, तो कई फर्जी भी। ऐसे में ये आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप फर्जी एप से बचकर रहे और हमेशा विश्वसनीय एप या वेबसाइट से ही खरीदारी करें।