फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ONDC: आखिर कैसे है ओएनडीसी बाकी प्लेटफॉर्म से सस्ता? यहां जानें वजह

Sat, 27 May 2023 03:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 May 2023 03:41 PM IST
विज्ञापन
ONDC Offers Products at Cheapest Price Know ONDC vs Other Platform Service Differences in Hindi
ओएनडीसी कैसे बाकी प्लेटफॉर्म से सस्ता है? - फोटो : सोशल मीडिया

ONDC Benefits: आज के समय में अगर आपको बिना घर से बाहर जाए कोई सामान अपने घर मंगवाना है, तो वो आ जाता है। दरअसल, कई ऐसी एप और वेबसाइट हैं जो आपको घर बैठे आपकी पसंद के कपड़े, आपकी रोज की जरूरत का सामान और खाने जैसी चीजें मुहैया कराती है। हालांकि, वैसो तो ऐसी कई एप हैं जो ये काम करती हैं, लेकिन ऐसी 2-4 ही एप हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते हैं। लेकिन अब इन प्लेटफॉर्म को टक्कर दे रहा है ओएनडीसी। इस प्लेटफॉर्म से भी आप वो सब ऑर्डर कर सकते हैं जो अब तक आप बाकी एप के जरिए कर रहे थे और सबसे खात बात ये कि ओएनडीसी पर बाकी एप की तुलना में चीजें काफी सस्ती मिल रही हैं। ऐसे में अगर आपके मन में ये सवाल चल रहा है कि चीजें सस्ती कैसे मिल रही है, तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...

ONDC Offers Products at Cheapest Price Know ONDC vs Other Platform Service Differences in Hindi
ओएनडीसी कैसे बाकी प्लेटफॉर्म से सस्ता है? - फोटो : ONDC
  • दरअसल, ओएनडीसी यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स एक सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इसे प्राइवेट ई-कॉमर्स कंपनियों के एकाधिकार को खत्म करने और लोगों तक चीजों को सस्ते दामों में पहुंचाने के लिए लाया गया है।
ONDC Offers Products at Cheapest Price Know ONDC vs Other Platform Service Differences in Hindi
ओएनडीसी कैसे बाकी प्लेटफॉर्म से सस्ता है? - फोटो : Istock

ऐसे मिलती है ओएनडीसी पर चीजें सस्ती

  • अगर आप भी सोच रहे हैं कि ओएनडीसी पर सस्ती चीजें कैसे मिल रही हैं, तो इसका जवाब ये है कि ओएनडीसी पर कोई थर्ड पार्टी कंपनी या ऐसा कोई एप नहीं होता है। वहीं, यहां पर होटल या रेस्टोरेंट ओनर सीधे कस्टमर को अपना खाना या कंपनी अपना सामान बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ONDC Offers Products at Cheapest Price Know ONDC vs Other Platform Service Differences in Hindi
ओएनडीसी कैसे बाकी प्लेटफॉर्म से सस्ता है? - फोटो : Istock
  • इससे होता ये है कि बीच का कमीशन बचता है, जिसके कारण लोगों को उनकी जरूरत की चीजें सस्ते दामों पर मिल जाती है और ये बाकी एप के मुकाबले सस्ती होती हैं। यही नहीं, जब लोगों ने ओएनडीसी से खाना ऑर्डर किया, तो उन्होंने पाया कि यहां बाकी एप के मुकाबले खाना काफी सस्ता मिल रहा है।
विज्ञापन
ONDC Offers Products at Cheapest Price Know ONDC vs Other Platform Service Differences in Hindi
ओएनडीसी कैसे बाकी प्लेटफॉर्म से सस्ता है? - फोटो : istock

ये है ऑर्डर करने का तरीका:-

  • अगर आप भी ओएनडीसी से ऑर्डर करना चाहते हैं, तो मैजिकपिन या पेटीएम एप पर जाकर ओएनडीसी सर्च करें
  • फिर यहां आपको ओएनडीसी फूड, ओएनडीसी ग्रोसरी, ओएनडीसी होम डेकोर जैसी अन्य सर्विस मिलेगी
  • अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस चुनें और फिर ऑर्डर कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed