Special Trains List: जब भी आप कहीं सफर करना चाहते हैं, तो शायद आप भारतीय ट्रेन को भी चुनते हो? दरअसल, लंबे रूट के लिए, आरामदायक सफर के लिए आदि लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। इसमें कंफर्ट सीट के अलावा, एसी की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था और खानपान की सुविधा भी होती है। इसी कड़ी में अगर आप नवरात्रि के मौके पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए उत्तर रेलवे ने खास तैयार कर रखी है। जी हां, खबर मिल रही है कि उत्तर रेलवे कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी माता के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि ये कौन सी ट्रेनें हैं और कहां से कहां तक जाएंगी जैसी बाकी बातें। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
नवरात्रि पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा: दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें सूची
रेलवे का क्या है प्लान?
- दरअसल, त्योहारों के सीजन पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से लेकर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
ये होंगी क्लास:-
बात अगर इन ट्रेनों की बोगियों की कैटेगरी की करें, तो इनमें...
- जनरल कैटेगरी
- स्लीपर क्लास
- एसी क्लास शामिल हैं।
कौन सी हैं स्पेशल ट्रेनें:-
पहली ट्रेन
ट्रेन नंबर - 04071/04072
ट्रेन का नाम - नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल ट्रेन
फेरे - 02
- गाड़ी संख्या और नाम 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल ट्रेन 29.09.23 को नई दिल्ली से रात को 11.30 बजे चलेगी और 30.09.23 को दोपहर 11.25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी
- गाड़ी संख्या और नाम 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 01.10.23 को कटडा से शाम को 06.30 बजे चलेगी और 02.10.23 को सुबर 06.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।