अगर आप अपने आसपास देखेंगे तो कोई आपको अपना काम धंधा करते हुए नजर आ जाएगा, तो कोई नौकरी करते हुए। अपने आज की जरूरतों को पूरा करने के लिए और आने वाले कल के लिए लोग पैसे कमाते हैं। बात अगर नौकरीपेशा लोगों की करें, तो रोजाना कई घंटों की मेहनत लोग करते हैं और पूरे महीने काम करने के बाद उन्हें सैलरी मिलती है। पर अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं, तो आपकी ये जिम्मेदारी बनती है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें और कुछ गलतियां भूलकर भी न करें, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका करियर भी दाव पर लग सकता है। ऐसे में आपके लिए इन बातों को जानना जरूरी है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि कंपनी में कौन सी गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6492dba951501fef8a02cd1b","slug":"office-rules-and-regulations-these-4-mistakes-to-avoid-in-the-company-2023-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: ऑफिस में कभी भूलकर भी न करें ये चार काम, वरना करियर लग सकता है दांव पर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अलर्ट: ऑफिस में कभी भूलकर भी न करें ये चार काम, वरना करियर लग सकता है दांव पर
Thu, 22 Jun 2023 10:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:19 AM IST
विज्ञापन
किन गलतियों से आपकी नौकरी जा सकती है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन गलतियों से आपकी नौकरी जा सकती है?
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
दस्तावेज से छेड़छाड़ न करें
- अगर आप किसी कंपनी में काम करते हैं और एक जिम्मेदार पद पर हैं, तो आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने पद की गरिमा बनाए रखें और कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपको दिक्कत हो। आप भूलकर भी कंपनी के ऐसे किसी दस्तावेज को लीक न करें या कोई घोटाला आदि न करें, जिससे कंपनी को नुकसान हो। ऐसी स्थिति में कंपनी आपको ब्लैक लिस्ट कर सकती है जिससे आपको किसी कंपनी में नौकरी नहीं मिल पाएगी और आपका करियर तक खराब हो सकता है।
किन गलतियों से आपकी नौकरी जा सकती है?
- फोटो : istock
फ्लर्टिंग न करें
- आपको अपनी कंपनी में एक बात का ध्यान रखना है कि किसी भी महिला कर्मी से फ्लर्टिंग न करें और न ही उनसे अपशब्द कहें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो कंपनी आपके ऊपर उचित कार्रवाई करते हुए आपको नौकरी से निकाल सकती है और आपको आगे नौकरी मिलने में भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों से आपकी नौकरी जा सकती है?
- फोटो : istock
विवाद से बचें
- कंपनी में काम करने के दौरान आपको वहां के नियम व शर्तों का पालन करना चाहिए। अगर आप किसी चीज को लेकर असंतुष्ट हैं, तो अपने मैनेजर से बात करें। पर भूलकर कभी भी ऑफिस में लड़ाई-झगड़ा न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो कंपनी आपको नौकरी से निकाल तक सकती है और आपकी लड़ाकू प्रवृत्ति के कारण दूसरी कंपनी में भी आपको नौकरी मिलने में परेशानियां आ सकती हैं।
विज्ञापन
किन गलतियों से आपकी नौकरी जा सकती है?
- फोटो : istock
समय से आएं
- हर कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए आने-जाने का समय निर्धारित किया होता है। पर कई लोग ऐसे होते हैं जो रोजाना ही लेट आते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है और आपकी गलत इमेज आपके मैनेजर के सामने बनती है। इस वजह से आपकी नौकरी पर भी खतरा बन सकता है। इसलिए हमेशा समय से दफ्तर जाएं।