फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लें काम की बात: मृत व्यक्ति के बैंक खाते में रखे पैसों पर किसका होता है अधिकार? यहां जानें नियम

Wed, 21 Jun 2023 05:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 Jun 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
Bank Rule: How to claim money after death of account holder full details are here
मृत व्यक्ति के बैंक खाते के पैसों पर किसका अधिकार होता है? - फोटो : istock

Bank Rule: लगभग हर कोई अपनी कमाई में से कुछ पैसे तो बचाता ही है। कोई इस पैसे को किसी योजना में या स्कीम में निवेश करता है, तो कोई शेयर मार्केट, एलआईसी पॉलिसी लेने जैसे अन्य काम करता है। पर ऐसे लोग भी हैं जो अपने पैसे को बैंक में जमा करके रखते हैं। जहां से उन्हें ब्याज भी मिलता है। लोग इस पैसे को अपने आने वाले भविष्य के लिए बचाते हैं, ताकि उनको बुढ़ापे में दिक्कत न हो। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर खाताधारक की किसी कारण मृत्यु हो जाती है, तो उसके बैंक खाते में रखे पैसे का क्या होगा? ये पैसे किसे और कब मिलेंगे? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Bank Rule: How to claim money after death of account holder full details are here
मृत व्यक्ति के बैंक खाते के पैसों पर किसका अधिकार होता है? - फोटो : istock

नहीं है कोई नॉमिनी, तब क्या होगा?

  • किसी व्यक्ति के बैंक खाते में अगर नॉमिनी नहीं है और खाताधारक की मृत्यु हो जाती है। तो फिर जो व्यक्ति बैंक में रखे पैसों पर दावा करता है, उसे इन पैसों को पाने के लिए एक लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
Bank Rule: How to claim money after death of account holder full details are here
मृत व्यक्ति के बैंक खाते के पैसों पर किसका अधिकार होता है? - फोटो : istock
  • नॉमिनी न होने की स्थिति में जो व्यक्ति बैंक में रखे पैसों पर दावा कर रहा है, उसे विल या फिर उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बैंक को दिखाना पड़ता है। इससे बैंक ये पहचान करता है कि पैसे सही हाथों में जा रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Rule: How to claim money after death of account holder full details are here
मृत व्यक्ति के बैंक खाते के पैसों पर किसका अधिकार होता है? - फोटो : istock

जॉइंट खाता

  • किसी व्यक्ति का अगर जॉइंट बैंक खाता है, लेकिन अगर किसी कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। तो फिर दूसरा खाताधारक बैंक खाते से पैसे निकाल सकता है। इसके लिए आपको बैंक को मृत्यु प्रमाण पत्र की कॉपी देनी होती है। इसके बाद मृत व्यक्ति का बैंक खाते से नाम हटा दिया जाता है।
विज्ञापन
Bank Rule: How to claim money after death of account holder full details are here
मृत व्यक्ति के बैंक खाते के पैसों पर किसका अधिकार होता है? - फोटो : istock

नॉमिनी होने पर

  • अगर आपके बैंक खाते में नॉमिनी है और किसी कारण खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो फिर उस बैंक खाते में रखे पैसों पर नॉमिनी का अधिकार होता है। हालांकि, इसके लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। बैंक में खाताधारक के डेथ सर्टिफिकेट की असली कॉपी दिखानी पड़ती है और साथ में दो गवाह भी लगते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed