Office Rules And Regulations: किसी भी ऑफिस में काम करते समय वहां के नियमों और अनुशासन का पालन करना हर कर्मचारी की सबसे पहली जिम्मेदारी होती है। ऑफिस सिर्फ काम करने की जगह नहीं है, बल्कि एक ऐसी जगह है जहां आपके व्यवहार और आपके साथ लाई गई चीजों का असर वहां के माहौल और सबकी सुरक्षा पर पड़ता है।
{"_id":"69d0c16d473b7a7c170687e4","slug":"office-conduct-items-you-should-never-bring-to-the-workplace-to-avoid-immediate-termination-2026-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Office Rules: ऑफिस में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, वरना जा सकती है आपकी नौकरी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Office Rules: ऑफिस में भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें, वरना जा सकती है आपकी नौकरी
Sat, 04 Apr 2026 01:24 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:24 PM IST
सार
Prohibited Items At Workplace: आज के समय में बहुत से लोग कॉर्पोरेट कल्चर में काम करते हैं। कई बार जानकारी के अभाव में लोग ऑफिस में कुछ ऐसी चीजें ले जाते हैं, जिनका वहां ले जाना वर्जित होता है। आइए, इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
ऑफिस में क्या नहीं ले जाना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या ऑफिस में शराब की बोतल ले जा सकते हैं?
- फोटो : Freepik.com
नशीले पदार्थ और शराब
- ऑफिस परिसर में शराब की बोतल लाना या नशे की हालत में आना ऑफिस नियमों का उलंघन माना जाता है।
- यह सहकर्मियों के साथ आपके व्यवहार को बिगाड़ सकता है और कंपनी की साख को नुकसान पहुंचाता है।
- अधिकांश कंपनियों के अनुबंध में स्पष्ट है कि नशे में पाए जाने पर कर्मचारी को बिना नोटिस निकाला जा सकता है।
ऑफिस में धारदार चीजें भी नहीं ले जानी चाहिए
- फोटो : instagram
धारदार और खतरनाक वस्तुएं
- बड़े चाकू, ब्लेड या ऐसी कोई भी धारदार वस्तु जिससे किसी को चोट पहुंच सकती हो, उसे ऑफिस नहीं लाना चाहिए।
- ऐसी चीजें सहकर्मियों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जो कार्यस्थल की मर्यादा के खिलाफ है।
- अगर इन चीजों का उपयोग किसी विवाद में होता है, तो आप पर आपराधिक मामला भी दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
हथियार और बंदूक
- ऑफिस में बंदूक या कोई भी आग्नेयास्त्र लाना सख्त मना है, क्योंकि यह सीधे तौर पर दूसरों की जान जोखिम में डालता है।
- अगर आप एक सुरक्षा गार्ड या सिक्योरिटी प्रोफेशनल हैं और हथियार रखना आपकी नौकरी का अनिवार्य हिस्सा है, तो आप पर यह नियम लागू नहीं होता।
- सामान्य कर्मचारी द्वारा हथियार लाने पर न सिर्फ नौकरी जाती है, बल्कि पुलिस केस होना भी तय है।
विज्ञापन
ऑफिस की एचआर पॉलिसी जरूर पढ़ें
- फोटो : Adobe Stock
एचआर पॉलिसी को समझना है जरूरी
- हर कंपनी की अपनी विशिष्ट कार्यसंस्कृति और नियम होते हैं, जिन्हें समझना आपकी जिम्मेदारी है।
- ऑफिस में क्या ले जाना है और क्या नहीं, इसके लिए अपने संस्थान की एचआर गाइडबुक को ध्यान से जरूर पढ़ें।
- अगर आप किसी विशेष उपकरण को ऑफिस लाना चाहते हैं, तो पहले अपने मैनेजर या एचआर विभाग से अनुमति लें।
- ऑफिस में सिर्फ वही चीजें ले जाएं जो आपके काम को आसान बनाती हों और दूसरों की सुरक्षा में भी बाधक न हों।