{"_id":"66ebd2e4f759382bb90982bc","slug":"nps-vatslya-yojana-benefits-eligibility-know-complete-details-here-2024-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vatsalya Yojana: क्या है एनपीएस वात्सल्य योजना? जानिए कैसे यह स्कीम आपके बच्चों का भविष्य करेगी सुरक्षित","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Vatsalya Yojana: क्या है एनपीएस वात्सल्य योजना? जानिए कैसे यह स्कीम आपके बच्चों का भविष्य करेगी सुरक्षित
NPS Vatslya Yojana: 18 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनपीएस वात्सल्य योजना को शुरू करने का आधिकारिक एलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को भी लॉन्च किया। एनपीएस वात्सल्य योजना को खासतौर पर बच्चों के लिए शुरू किया गया है। एनपीएस वात्सल्य योजना में बच्चों के नाम पर खाता खोलकर निवेश किया जाता है।
अगर आप अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो एनपीएस वात्सल्य योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। एनपीएस वात्सल्य योजना में खोला गया बच्चों का खाता जब मैच्योर हो जाता है तब वह एनपीएस अकाउंट में बदल जाता है। आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर आसानी से एनपीएस वात्सल्य योजना में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
2 of 5
NPS Vatslya Yojana
- फोटो : AdobeStock
एनपीएस वात्सल्य योजना में आप न्यूनतम एक हजार रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा मिलता है।
3 of 5
NPS Vatslya Yojana
- फोटो : AdobeStock
इस कारण आप इस स्कीम में अपने पैसों को निवेश करके बच्चों के लिए अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। एनपीएस वात्सल्य योजना में आपको 3 सालों का लॉक इन पीरियड मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
NPS Vatslya Yojana
- फोटो : AdobeStock
निवेश के दौरान आप पढ़ाई, किसी गंभीर बीमारी के इलाज या विकलांगता की स्थिति में आप योजना से 25 फीसदी तक जमा राशि को निकाल सकते हैं। एनपीएस वात्सल्य योजना से केवल तीन बार ही पैसे निकाले जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
NPS Vatslya Yojana
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। इस स्कीम में निवेश करने के लिए बच्चे की उम्र 18 वर्ष से कम होनी जरूरी है। एनपीएस वात्सल्य योजना का उद्देश्य देश की आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्र वित्तीय भविष्य देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।