New Year 2026 Celebration Rules: कैलेंडर का पन्ना पलटने को तैयार है जिसके साथ ही साल बदल जाएगा यानी हम 2025 से वर्ष 2026 में प्रवेश कर जाएंगे। आप ये भी कह सकते हैं कि बस कुछ कदमों की दूरी पर नया साल खड़ा है और इसके स्वागत में लोग पलके बिछाए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल जब भी पुराना साल बीतता है और नया साल आता है, तो लोग इसके सेलिब्रेशन के लिए कई तैयारियां करते हैं।
{"_id":"6953a2716932148a460eedaa","slug":"new-year-2026-celebration-rules-follow-these-4-rules-before-going-to-a-club-guidelines-2025-12-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year Party Rule: क्लब जा रहे हैं नए साल की पार्टी करने? तो ये 4 बातें ध्यान रखें, वरना हो सकती है जेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
New Year Party Rule: क्लब जा रहे हैं नए साल की पार्टी करने? तो ये 4 बातें ध्यान रखें, वरना हो सकती है जेल
Thu, 01 Jan 2026 12:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:00 AM IST
सार
New Year 2026 Celebrations Tips In Hindi: नए साल के सेलिब्रेशन के दौरान हमें कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
हमारी छोटी सी गलती हमें जेल पहुंचा सकती है।
न्यू ईयर पार्टी के नियमों का पालन करना जरूरी होता है।
विज्ञापन
नए साल पर क्लब जाने वाले इन बातों का ध्यान रखें।
- फोटो : Amar Ujala
नए साल पर क्लब जाने वाले इन बातों का ध्यान रखें।
- फोटो : Adobe Stock
न्यू ईयर के जश्न में इन बातों का रखें ध्यान:-
अभद्रता/लड़ाई-झगड़ा नहीं
- अगर आप भी नए साल का स्वागत पार्टी करके करने वाले हैं, तो इसमें गलत कुछ नहीं। पर अगर आप नाइटक्लब जा रहे हैं तो आपको एक बात का खास ध्यान रखना है कि किसी से अभद्रता नहीं करनी है या किसी से जैसे, बार के लोगों से, वहां आए बाकी लोगों से आदि से लड़ाई-झगड़ा न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी शिकायत होने पर आपको पुलिस पकड़ सकती है और आपके नए साल की शुरुआत गलत तरीके से हो सकती है। इसलिए जाएं पार्टी करें और एंजॉय करें न कि किसी से लड़ाई-झगड़ा आदि।
नए साल पर क्लब जाने वाले इन बातों का ध्यान रखें।
- फोटो : Adobe Stock
लड़कियों से दूरी जरूरी
- न्यू ईयर की पार्टी करने अगर आप नाइटक्लब जा रहे हैं या फिर कहीं भी जा रहे हैं, तो आपको एक बात का ध्यान जरूर देना चाहिए कि कि लड़कियों से थोड़ा दूरी बनाकर रखें। कई बार लोग पार्टी के रंग में चीजें भूल जाते हैं और कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसकी वजह से वो दिक्कत में पड़ जाते हैं। इसलिए लड़कियों के साथ बदतमीजी न करें और हो सके तो उनसे दूरी बनाकर रखें, क्योंकि लड़कियों की एक शिकायत पर आप दिक्कत में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर क्लब जाने वाले इन बातों का ध्यान रखें।
- फोटो : Adobe Stock
ड्रग्स जैसी चीजों को कहें न
- हम कई बार सुनते हैं कि नाइटक्लब में नशे की सामग्री चोरी-छुपे परोसी गई जिसमें ड्रग्स सबसे आम है, लेकिन इतना जान लें कि ड्रग्स बेचना और इनका सेवन करना दोनों ही कानून गलत और प्रतिबंधित हैं। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं तो आपको जेल हो सकती है। इसलिए किसी भी पार्टी में ड्रग्स का सेवन न करें और इनसे दूरी बनाकर रखना ही फायदे का सौदा हो सकता है।
विज्ञापन
नए साल पर क्लब जाने वाले इन बातों का ध्यान रखें।
- फोटो : Adobe Stock
शराब पीकर गाड़ी न चलाएं
- कई लोग पार्टी के चक्कर में ये भूल जाते हैं या नियमों का उल्लंघन करते हैं और शराब का सेवन करके गाड़ी चलाते हैं। ये गलत है और ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। आप कैब का इस्तेमाल कर सकते हैं या कोई ऐसा व्यक्ति गाड़ी चला सकता है जिसने शराब का सेवन न किया हो। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी गाड़ी का चालान तो कट सकता है। साथ ही ये आपके लिए खतरों से भरा हो सकता है।