फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Service Charge: अगर होटल या रेस्तरां मांगे सर्विस चार्ज, तो तुरंत उठाएं ये कदम, यहां जानें क्या कहता है नया नियम

Tue, 05 Jul 2022 04:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 05 Jul 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Hotel Restaurant ask for Service Charge Know About its Law and How to Complain All Details in Hindi
New Service Charge Guidelines: सर्विस चार्ज को लेकर नई गाइडलाइंस जारी - फोटो : Amar Ujala

New Service Charge Guidelines: होटल या रेस्तरां में लोग खाना खाने जाते रहते हैं। कभी परिवार के साथ, कभी दोस्तों के साथ, तो कभी अकेले ही। यहां जाकर लोग लजीज खाने का स्वाद लेते हैं, और बिल देते हैं। दरअसल, जो खाना आप ऑर्डर करते हैं उसका आपको बिल देना होता है। यही नहीं, कई लोग तो बिल के साथ टिप भी देते हैं और ये हर कोई अपनी खुशी से देता है। लेकिन जब खाने का बिल आपके पास आता है, तो आपने कभी न कभी ये नोटिस जरूर किया होगा कि आपको बिल में खाने के अलावा सर्विस चार्ज भी देने होते हैं। ये खाने के बिल का 5 फीसदी से 15 फीसदी तक सर्विस चार्ज वसूला जाता है। लेकिन क्या इसे देने की जरूरत है? क्या होटल या रेस्तरां आपसे ये जबरदस्ती ले सकता है? तो चलिए आपको बताते हैं कि इसको लेकर अब क्या नया नियम लागू हो गया है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Hotel Restaurant ask for Service Charge Know About its Law and How to Complain All Details in Hindi
New Service Charge Guidelines: सर्विस चार्ज को लेकर नई गाइडलाइंस जारी - फोटो : istock

अभी क्या होता है?

  • होटल और रेस्तरां अपने ग्राहकों को बिल में मनमुताबिक सर्विस चार्ज लगाकर देते हैं, जिसे ग्राहकों से वसूला जाता है जो कि पूरी तरह गलत है। बिल में खाने के दाम के नीचे सर्विस चार्ज के नाम पर ग्राहकों से बिना उनकी मर्जी के पैसे लिए जाते हैं।
Hotel Restaurant ask for Service Charge Know About its Law and How to Complain All Details in Hindi
New Service Charge Guidelines: सर्विस चार्ज को लेकर नई गाइडलाइंस जारी - फोटो : istock

जारी हुई नई गाइडलाइंस

  • दरअसल, सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी यानी सीसीपीए ने होटल और रेस्तरां के बिल में लगने वाले सर्विस चार्ज को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है। इस नए नियम के मुताबिक, अब कोई भी रेस्तरां अपने ग्राहकों को सेवा देने के बदले में सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hotel Restaurant ask for Service Charge Know About its Law and How to Complain All Details in Hindi
New Service Charge Guidelines: सर्विस चार्ज को लेकर नई गाइडलाइंस जारी - फोटो : istock

जबरदस्ती नहीं ले सकते

  • इस नई गाइडलाइंस पर बोलते हुए कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा कि रेस्तरां किसी भी तरह के बिल में ग्राहक की इच्छा के बिना सर्विस चार्ज नहीं लगा सकता है। ये पूरी तरह से वैकल्पिक है यानी अगर ग्राहक की इच्छा होगी तो वो सर्विस चार्ज दे अन्यथा न दे।
विज्ञापन
Hotel Restaurant ask for Service Charge Know About its Law and How to Complain All Details in Hindi
New Service Charge Guidelines: सर्विस चार्ज को लेकर नई गाइडलाइंस जारी - फोटो : istock

गैरकानूनी होगा

  • कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री की होटल और रेस्तरां को सर्विस चार्ज वसूलने से रोकने को लेकर ये नया नियम लागू किया गया है। इसमें सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि सर्विस चार्ज लेना गैरकानूनी है। जबकि, रेस्टोरेंट एसोसिएश की तरफ से सर्विस चार्ज को गैरकानूनी नहीं बताया गया। इन सबके बीच अब सीसीपीए ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed