फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक जनवरी से डेबिट-क्रेडिट कार्ड से जुड़े इन नियमों में हो रहे बड़े बदलाव, बदल जाएगा पेमेंट का तरीका

Thu, 16 Dec 2021 05:54 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 16 Dec 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
new rules start from 1st january 2022 related debit card and credit card check details
1 जनवरी से बदल जाएंगे आपके क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम - फोटो : iStock

साल 2021 का आखिरी महीना चल रहा है। कुछ दिन बाद नया साल यानी 2022 आ जाएगा। इस साल यानी 2021 में लोगों को कई बदलाव देखने को मिले। आने वाले नए साल में भी कई सारे बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है। 1 जनवरी 2022 यानी नए साल की शुरुआत के साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 जनवरी से आरबीआई का एक नया नियम लागू हो रहा है। इससे जुड़ी जानकारी इस महीने की शुरुआत में ही भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दे थी। नए नियम के तहत अब आप कॉन्टैक्टलेस डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स से अधिकतम 5 हजार रुपये तक का भुगतान बिना किसी पिन के आसानी से कर सकेंगे। आज इस रिपोर्ट में जान लीजिए क्या है नया नियम, क्योंकि इसकी जानकारी नहीं होने पर आपको मुश्किल हो सकती है...  

new rules start from 1st january 2022 related debit card and credit card check details
1 जनवरी से बदल जाएंगे आपके क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम - फोटो : Pixabay

बिना पिन के कर सकेंगे 5 हजार रुपये तक का भुगतान

  • 1 जनवरी 2021 से कॉन्टैक्टलेस डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स से आप अधिकतम 5 हजार रुपये तक का भुगतान बिना किसी पिन के आसानी से कर सकेंगे। अभी तक कॉन्टैक्टलेस डेबिट और क्रेडिट कार्ड से केवल अधितम 2 हजार रुपये का भुगतान बिना पिन के हो पाता था। दरअसल, वन नेशन वन कार्ड स्कीम के तहत भारतीय कंपनी रुपे  (RuPay) कॉन्टैक्टलेस डेबिट और क्रेडिट कार्ड्स जारी की थी। इन कार्ड्स की मदद से आप पब्लिक ट्रांस्पोर्ट से लेकर शॉपिंग मॉल तक में आसानी से भुगतान कर सकते हैं। 
new rules start from 1st january 2022 related debit card and credit card check details
1 जनवरी से बदल जाएंगे आपके क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम - फोटो : pixabay
थर्ड पार्टी ऐप नहीं रख पाएंगी आपका डेटा 
  • नए नियम के बाद ग्राहकों के क्रेडिट-डेबिड कार्ड की जानकारी थर्ड पार्टी, जैसे फूड डिलीवरी, कैब सर्विस, ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां सेव नहीं कर पाएंगी। इसके पहले जब भी आप ऑनलाइन पेमेंट करते थे तो आपके कार्ड की डिटेल उन साइटों पर सेव हो जाती थी, जिसके चलते कई बार ग्राहकों को धोखाधड़ी का भी शिकार होना पड़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
new rules start from 1st january 2022 related debit card and credit card check details
1 जनवरी से बदल जाएंगे आपके क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम - फोटो : pixabay
  • कभी-कभी ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त कार्ड डिटेल सेव हो जाने से चोरी होने और फ्रॉड का खतरा बना रहता था। अब आरबीआई के इस नियम से आपकी मुश्किल खत्म हो जाएगी। नए साल से आपको 16 डिजिट वाले डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर समेत कार्ड की पूरी डिटेल्स डालनी होंगी या फिर सिर्फ टोकनाइजेशन के विकल्प को चुनना होगा। 
विज्ञापन
new rules start from 1st january 2022 related debit card and credit card check details
1 जनवरी से बदल जाएंगे आपके क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम - फोटो : iStock
लगेगा ज्यादा चार्ज 
  • इसके अलावा 1 जनवरी से अगर आप अपने एटीएम कार्ड से तय सीमा से अधिक बार ट्रांजैक्शन करते हैं तो आको नया चार्ज दना होगा। नए साल से खाताधरक अगर एटीएम के तय सीमा के बाद ट्रांजैक्शन करते हैं तो उनसे अधिक फीस वसूली जा सकती है। उन्हें हर ट्रांजेक्शन पर अब 20 से बजाए 21 रुपए चार्ज देना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed