फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Metro Card: मेट्रो कार्ड खो जाए तो उसमें मौजूद पैसों का क्या होगा? यहां जानें नियम

Fri, 12 Jun 2026 03:22 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 12 Jun 2026 03:22 PM IST
सार

Metro Card Khone Par Kya Hoga: मेट्रो से यात्रा करने के लिए आप टोकन ले सकते हैं, लेकिन अधिकतर लोग मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। पर अगर आपका मेट्रो कार्ड खो जाए तो फिर उस कार्ड में मौजूद पैसों का क्या होगा?

विज्ञापन
NCMC Metro Card: What happens to the balance if the metro card is lost hone par paiso ka kya hoga
मेट्रो कार्ड गुम होने पर कार्ड के पैसे वापस कैसे मिलेंगे? - फोटो : Amar Ujala AI

NCMC Metro Card: अलग-अलग शहरों में चलने वाली मेट्रो से रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। कोई दफ्तर, कोई कॉलेज-स्कूल, तो कहीं घूमने के लिए या अन्य कामों के लिए मेट्रो से सफर करता है।

मेट्रो में यात्रा करने के लिए आपको टोकन लेना होता है। हालांकि, अधिकतर लोग मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हैं जिसमें हर यात्रा पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी मिलता है। पर अगर आपका मेट्रो कार्ड खो जाए तो इसमें मौजूदा बैलेंस का क्या होगा? चलिए जानते हैं इसको लेकर मेट्रो का क्या नियम है...

NCMC Metro Card: What happens to the balance if the metro card is lost hone par paiso ka kya hoga
मेट्रो कार्ड गुम होने पर कार्ड के पैसे वापस कैसे मिलेंगे? - फोटो : AdobeStock

मेट्रो कार्ड खोने पर क्या होता है कार्ड में मौजूद बैलेंस का?

  • मेट्रो के जो पुराने कार्ड हैं और जो अधिकतर लोग पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं, वे सामान्य स्मार्ट कार्ड हैं 
  • ये कार्ड किसी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं होते हैं
  • ऐसे में इन कार्ड के गुम होने पर कार्ड के साथ ही कार्ड में मौजूद राशि भी गुम ही मानी जाती है
NCMC Metro Card: What happens to the balance if the metro card is lost hone par paiso ka kya hoga
मेट्रो कार्ड गुम होने पर कार्ड के पैसे वापस कैसे मिलेंगे? - फोटो : AdobeStock
  • इन सामान्य स्मार्ट मेट्रो कार्ड की पहचान इन पर लिखे नंबर से होती है
  • पर जब ये कार्ड गुम हो जाता है, तो फिर नंबर न मालूम होने के कारण कार्ड की पहचान नहीं हो पाती
  • ऐसे में बैलेंस भी आपको वापस नहीं मिल पाता
विज्ञापन
विज्ञापन
NCMC Metro Card: What happens to the balance if the metro card is lost hone par paiso ka kya hoga
मेट्रो कार्ड गुम होने पर कार्ड के पैसे वापस कैसे मिलेंगे? - फोटो : AdobeStock

क्या NCMC कार्ड में वापस मिलते हैं पैसे?

  • क्या आपके पास नेशनल कॉमल मोबिलिटी कार्ड यानी NCMC कार्ड है?
  • जान लें ये कार्ड बैंक से जुड़ा हुआ नया NCMC मेट्रो कार्ड है
  • ऐसे में अगर आपका ये मेट्रो कार्ड कभी गुम होता है, तो आप इसे ब्लॉक करवा सकते हैं
विज्ञापन
NCMC Metro Card: What happens to the balance if the metro card is lost hone par paiso ka kya hoga
मेट्रो कार्ड गुम होने पर कार्ड के पैसे वापस कैसे मिलेंगे? - फोटो : AdobeStock
  • आप अपने बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करके या मेट्रो कस्टमर केयर से इस मेट्रो कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवा सकते हैं
  • इसके बाद आप नया कार्ड जारी करवा सकते हैं
  • इस कार्ड की सबसे खास बात ये है कि आप गुम हुए NCMC कार्ड के पैसे नए कार्ड में ट्रांसफर करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed