रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से आसान बनाने के लिए लोग कई जगहों पर निवेश करते हैं। कोई म्यूचुअल फंड में पैसों को इन्वेस्ट करता है, तो कोई अपने पैसों की एफडी करवा लेता है। हालांकि, ज्यादातर लोग अपने पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करना पसंद करते हैं, जहां पर बाजार जोखिमों का खतरा कम रहता है। अगर आप भी रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर जीवन जीना चाहते हैं, तो आप राष्ट्रीय पेंशन योजना में निवेश करना शुरू कर सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग नेशनल पेंशन स्कीम में अपने पैसों का निवेश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि लोगों को अपने पैसे मैच्योरिटी से पहले निकालने पड़ते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप मैच्योरिटी से पहले अपने एनपीएस खाते से पैसे निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं -
NPS: मैच्योरिटी से पहले निकालना चाहते हैं एनपीएस खाते से पैसा, तो जान लें ये जरूरी नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 18 Mar 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन