पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक इंस्टाग्राम के दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स हैं। इतना ही नहीं इसके यूजर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसका एक कारण ये भी है कि इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। वहीं कंपनी लगातार यूजर्स के लिए नए नए फीचर्स भी लाती रहती है। आज हम बात करने वाले हैं इंस्टाग्राम के मेंशन फीचर के बारे में। हालांकि ये फीचर इंस्टाग्राम पर काफी पुराना है, लेकिन कई बार लोगों को इस फीचर से परेशानी होती है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर आप किसी भी पोस्ट पर किसी को भी मेंशन या टैग कर सकते हैं, जिससे वो पोस्ट उसकी प्रोफाइल पर भी शो होने लगती है। कई बार अंजान लोग भी एक दूसरे को अपनी पोस्ट पर टैग करने लगते हैं, जो सभी को पसंद नहीं आता। ऐसे में अगर आप भी किसी पोस्ट से खुद को अनटैग करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल, आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे किसी पोस्ट से खुद को अनटैग कर सकते हैं...
Instagram Tips and Tricks: किसी पोस्ट से खुद को करना चाहते हैं अनटैग? जानें क्या है प्रक्रिया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 18 Mar 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन