फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MF SIP: बिटिया की शादी और पढ़ाई लिखाई के लिए इस स्कीम में करें पांच हजार रुपये का निवेश, मिल सकते हैं 55 लाख

Wed, 21 Sep 2022 09:49 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 09:49 AM IST
विज्ञापन
Mutual Fund SIP You will get 55 lakhs Rupees After Investing 5 Thousand monthly
Mutual Fund SIP Daughter - फोटो : Istock

Mutual Fund SIP: बेटी के जन्म लेने के बाद उसके भविष्य की चिंता हम लोगों को होने लगती है। ऐसे में अभिभावक उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई के लिए काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, एफडी या किसी छोटी बचत योजना में निवेश करने पर मिलने वाला रिटर्न काफी कम होता है। वहीं महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में मैच्योरिटी पर मिलने वाले फंड की वैल्यू काफी कम हो जाती है। अगर आपके घर में हाल-फिलहाल में बेटी ने जन्म लिया है। ऐसे में आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश शुरू कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बाद आपको किसी और स्कीम की तुलना में अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। बीते सालों में म्यूचुअल फंड्स की कई स्कीमों ने शानदार रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Mutual Fund SIP You will get 55 lakhs Rupees After Investing 5 Thousand monthly
Mutual Fund SIP Daughter - फोटो : Istock

अगर आप भी पांच हजार रुपये का निवेश करके 55 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छे म्यूचुअल फंड स्कीम की तलाश करनी है और उसमें एसआईपी बनवानी है। 

Mutual Fund SIP You will get 55 lakhs Rupees After Investing 5 Thousand monthly
Mutual Fund SIP Daughter - फोटो : Istock

एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश पूरे 18 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP You will get 55 lakhs Rupees After Investing 5 Thousand monthly
Mutual Fund SIP Daughter - फोटो : Istock

इस स्थिति में आप 18 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 55.2 लाख रुपये का फंड जुटा सकेंग। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बिटिया की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Mutual Fund SIP You will get 55 lakhs Rupees After Investing 5 Thousand monthly
Mutual Fund SIP Daughter - फोटो : Istock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed