Mutual Fund SIP: अगर आप भविष्य में फाइनेंशियल फ्रीडम पाने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में आपको स्मार्ट ढंग से निवेश करने की जरूरत है। आने वाले समय में महंगाई की रफ्तार आज के मुकाबले ज्यादा होने वाली है। ऐसे में आर्थिक रूप से स्वतंत्र जीवन जीने के लिए आपको आज से ही निवेश शुरू कर देना चाहिए। देश में कोरोना महामारी के बाद से लोग बड़े पैमाने पर क्रिप्टोकरेंसी, स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। हालांकि, इन क्षेत्रों में निवेश करने पर बाजार जोखिमों का काफी खतरा रहता है। वहीं यहां निवेश करने के बाद रिटर्न मिलने की काफी संभावना रहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आप 1 हजार रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय 21 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों के जरिए आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
MF SIP: भविष्य में इकट्ठा करना चाहते हैं 21 करोड़ का फंड, तो इस स्कीम में करें 1 हजार रुपये का निवेश
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 11 Jul 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन