Mutual Fund SIP For Child Future: अगर आपके घर हाल ही में बेटा या बेटी का जन्म हुआ है और आप उसके भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। बच्चों की उच्च शिक्षा या उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। आज के इस आधुनिक दौर में आपको अपने बचत के पैसों को समझदारी से निवेश करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके पैसों की वैल्यू को महंगाई धीरे धीरे खत्म करती चली जाएगी। इसी को देखते हुए बीते कुछ सालों में लोगों का झुकाव म्यूचुअल फंड, क्रिप्टोकरेंसी और स्टॉक मार्केट की ओर बढ़ा है। हालांकि, निवेश के इन मार्गों पर रिस्क काफी ज्यादा होता है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। ऐसे में आपको समझदारी से यहां निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको म्यूचुअल फंड एसआईपी प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
Mutual Fund SIP: बच्चों का भविष्य सुरक्षित करेगी ये स्कीम, 5 हजार के निवेश पर मिल सकते हैं 55 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 25 Jul 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन