फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MF SIP: मात्र पांच हजार रुपये की बचत करके बच्चे के भविष्य को करें सुरक्षित, मिल सकते हैं 34 लाख

Sun, 17 Dec 2023 11:03 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 17 Dec 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Child Education: You Could Get 34 Lakhs Rupees By Just Investing Five Thousand Rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

Investment Scheme For Child Education: अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले। ऐसे में आज हम आपको म्यूचुअल फंड के बारे में बताने जा रहे हैं। म्यूचुअल फंड निवेश भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, यहां से रिटर्न मिलने की संभावना भी अच्छी रहती है। बीते कुछ सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने अच्छा रिटर्न दिया है। देश में कई लोग थोड़ा रिस्क लेकर अब निवेश के इस विकल्प को अपना रहे हैं। यहां से आप किन्हीं छोटी बचत योजनाओं या फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की तुलना में ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप पांच हजार रुपये का निवेश करके 34 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।

Mutual Fund SIP For Child Education: You Could Get 34 Lakhs Rupees By Just Investing Five Thousand Rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

इसके लिए आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करना है। अगर आप नए हैं, तो किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में अपनी एसआईपी बना सकते हैं।

Mutual Fund SIP For Child Education: You Could Get 34 Lakhs Rupees By Just Investing Five Thousand Rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

एसआईपी बनाने के बाद आपको हर महीने उसमें पांच हजार रुपये का निवेश करना है। यह निवेश आपको पूरे 18 सालों तक करना होगा। यही नहीं आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपको आपके निवेश पर हर साल 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

Year Ender 2023: देश के लाखों शिल्पकारों और कारीगरों को इस साल भारत सरकार से मिली विश्वकर्मा योजना की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Child Education: You Could Get 34 Lakhs Rupees By Just Investing Five Thousand Rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

अगर ऐसा होता है। इस स्थिति में आप आसानी से 34 लाख रुपये मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों से आप अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Child Education: You Could Get 34 Lakhs Rupees By Just Investing Five Thousand Rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed