फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mututal Fund: म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते समय इन गलतियों को करने से हो सकता है बड़ा नुकसान

Thu, 21 Aug 2025 03:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

कई लोग बिना कुछ जांचे समझे निवेश के इस क्षेत्र में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर देते हैं, लेकिन उन्हें आगे चलकर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Mutual Fund Investment Common Mistakes to Avoid That Can Lead to Big Losses
Investment - फोटो : AdobeStock

आज के समय कई लोग अपने बचत के पैसों को केवल बैंक एफडी या छोटी बचत योजनाओं में निवेश नहीं कर रहे हैं बल्कि अच्छा रिटर्न पाने के लिए ये लोग म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट में भी इन्वेस्ट कर रहे हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते बीते वर्षों में म्यूचुअल फंड की लोकप्रियता बढ़ी है और कई लोग निवेश के इस क्षेत्र में अपने बचत के पैसों को इन्वेस्ट कर रहे हैं। "म्यूचुअल फंड्स सही है" जैसे स्लोगन अब आम हो गए हैं, जो लोगों को इस क्षेत्र में निवेश करने को लेकर प्रोत्साहित कर रहे हैं। हालांकि, म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। कई लोग बिना कुछ जांचे समझे निवेश के इस क्षेत्र में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर देते हैं, लेकिन उन्हें आगे चलकर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Mutual Fund Investment Common Mistakes to Avoid That Can Lead to Big Losses
Investment - फोटो : AdobeStock

कई लोग बिना रिसर्च किए किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर देते हैं। आपको इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। किसी दोस्त, रिश्तेदार की सलाह लेकर कोई भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश न करें। किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने से पहले उसके बारे में रिसर्च करें या किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Mutual Fund Investment Common Mistakes to Avoid That Can Lead to Big Losses
Investment - फोटो : AdobeStock

कई लोग किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन शॉर्ट टर्म रिटर्न देखकर कर लेते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि लोग पिछले 1 या 2 साल में किसी स्कीम ने अच्छा रिटर्न दिया है तो उसी में निवेश कर देते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम का पिछला प्रदर्शन भविष्य की गारंटी नहीं होता।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund Investment Common Mistakes to Avoid That Can Lead to Big Losses
Investment - फोटो : AdobeStock

कई बार देखने को मिलता है कि मार्केट में अगर थोड़ी सी भी गिरावट होती है तो कई लोग घबराकर अपनी म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश को बीच में ही रोक या बंद कर देते हैं। आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते समय धैर्य रखना जरूरी है। बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है लेकिन लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है।

विज्ञापन
Mutual Fund Investment Common Mistakes to Avoid That Can Lead to Big Losses
Investment - फोटो : AdobeStock

किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय लक्ष्यों को तय करें। बच्चों की पढ़ाई, घर, शादी या रिटायरमेंट आप किस लिए निवेश कर रहे हैं इस बारे में तय करना जरूरी है। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed