MP Ladli Laxmi Yojana Registration Process: आज के समय जब देश में शिक्षा, अंतरिक्ष अनुसंधान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में जबरदस्त उन्नति हो रही है। वहीं दूसरी तरफ समाज का एक वर्ग ऐसा भी है, जो बेटियों की शिक्षा और महिलाओं को लेकर सकारात्मक सोच नहीं रखता है। ऐसे में महिलाओं और बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना है। स्कीम के अंतर्गत बेटियों के जन्म के समय और उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस राशि को मध्य प्रदेश सरकार बेटियों के खाते में जमा करती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Ladli Laxmi Yojana: बिटिया के जन्म से पढ़ाई तक का खर्चा उठाएगी सरकार, ऐसे करें स्कीम में आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन