फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Pump Yojana: सरकार लगा रही है किसानों के खेतों में सोलर पंप, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Wed, 13 Jul 2022 10:59 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
MP Government Provides Water Solar Energy Pump for Free Know About Solar Pump Yojana 2022 All Details
Mukhyamantri solar pump yojana - फोटो : Istock

Mukhyamantri Solar Pump Yojana: आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना है। योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को सिंचाई करने के लिए सोलर पंप वितरित कर रही है। देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो सिंचाई के लिए डीजल इंजनों का इस्तेमाल करते हैं। डीजल इंजन से सिंचाई करने में ईंधन की काफी खपत होती है। इसका नकारात्मक असर किसानों की जेब पर पड़ता है। ऐसे में उसकी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा डीजल को खरीदने में ही व्यय हो जाता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने सोलर पंप योजना की शुरुआत की है। योजना का लाभ पाकर मध्य प्रदेश के किसान अपने खेतों की सिंचाई सोलर पंप के जरिए कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में -

MP Government Provides Water Solar Energy Pump for Free Know About Solar Pump Yojana 2022 All Details
Mukhyamantri solar pump yojana - फोटो : Istock

इस योजना के तहत उन किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां पर बिजली का विकास नहीं हुआ है। इसके अलावा ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहां पर बिजली तो है, लेकिन विद्युत लाइन की दूरी कम से कम 300 मीटर पर स्थित है। वहां के किसानों को भी सोलर पंप योजना का लाभ दिया जा रहा है। सोलर पंप के जरिए सिंचाई करने पर प्रदूषण भी नहीं होता है।

MP Government Provides Water Solar Energy Pump for Free Know About Solar Pump Yojana 2022 All Details
Mukhyamantri solar pump yojana - फोटो : Istock

योजना के तहत राज्य के किसानों को अच्छी सब्सिडी पर सोलर पंप दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेती योग्य भूमि के कागजात, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Government Provides Water Solar Energy Pump for Free Know About Solar Pump Yojana 2022 All Details
Mukhyamantri solar pump yojana - फोटो : Istock

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का लाभ उठाने के लिए आपको https://cmsolarpump.mp.gov.in/ पर विजिट करना है। होम पेज ओपन होने के बाद नवीन आवेदन के विकल्प का चयन करें।

विज्ञापन
MP Government Provides Water Solar Energy Pump for Free Know About Solar Pump Yojana 2022 All Details
Mukhyamantri solar pump yojana - फोटो : Istock

आवेदन करते समय आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है। सभी प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आप आसानी से मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना में आवेदन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed