Mukhyamantri Solar Pump Yojana: आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना है। योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को सिंचाई करने के लिए सोलर पंप वितरित कर रही है। देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो सिंचाई के लिए डीजल इंजनों का इस्तेमाल करते हैं। डीजल इंजन से सिंचाई करने में ईंधन की काफी खपत होती है। इसका नकारात्मक असर किसानों की जेब पर पड़ता है। ऐसे में उसकी आमदनी का एक बड़ा हिस्सा डीजल को खरीदने में ही व्यय हो जाता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने सोलर पंप योजना की शुरुआत की है। योजना का लाभ पाकर मध्य प्रदेश के किसान अपने खेतों की सिंचाई सोलर पंप के जरिए कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में -
Solar Pump Yojana: सरकार लगा रही है किसानों के खेतों में सोलर पंप, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 13 Jul 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन