फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election Result 2023: क्या है लाडली बहना योजना, जिसका भाजपा की बड़ी जीत में माना जा रहा है योगदान

Sun, 03 Dec 2023 05:03 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 03 Dec 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
MP Election Result 2023 what is ladli behna yojana know details in hindi
शिवराज सिंह चौहान की योजनाएं - फोटो : अमर उजाला

चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम लगभग साफ हो गए हैं। इसमें से तीन राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी बढ़त बना ली है और यहां सरकार बनाती भी दिख रही है। इसमें से मध्यप्रदेश काफी चर्चा वाला राज्य रहा है, जहां 230 सीटों में से भाजपा 165 के आंकड़े से आगे दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं।



मध्यप्रदेश में भाजपा की बंपर जीत के लिए सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का योगदान माना जा रहा है, इसमें शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना को बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है। आखिर क्या है ये योजना जिसने भाजपा को राज्य में बड़ी जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

MP Election Result 2023 what is ladli behna yojana know details in hindi
लाडली बहना योजना - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं को सशक्त बनाने का लक्ष्य
 
मध्यप्रदेश सरकार की महिला एंव बाल विकास विभाग के वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सहभागिता दर में ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत जहां 57.7 प्रतिशत पुरुष भागीदारी है वहीं मात्र 23.3 प्रतिशत महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में 55.9 प्रतिशत पुरुषों के साथ केवल 13.6 प्रतिशत महिलाओं की श्रम बल में भागीदारी रही है।

इससे स्पष्ट है कि महिलाओं की श्रम में भागीदारी पुरुषों की अपेक्षा कम है, जो उनकी आर्थिक स्वावलम्बन की स्थिति को भी प्रभावित करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिवराज सरकार ने यह योजना शुरू की थी।

MP Election Result 2023 what is ladli behna yojana know details in hindi
लाडली बहना योजना - फोटो : Istock

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

मध्यप्रदेश शासन ने 28 जनवरी 2023 को पूरे राज्य में ’’मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’’ लागू किए जाने की घोषणा की जिसके अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रूपए महिलाओं को दिए जा रहे हैं। यह महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Election Result 2023 what is ladli behna yojana know details in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

कौन ले सकता है इसका लाभ

मध्यप्रदेश राज्य की स्थायी निवासी महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के समय आयु 21 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाएं अपात्र होंगी, जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से वार्षिक आय रुपये 2.5 लाख से अधिक हो। यह योजना केवल विवाहित/तलाकशुदा/विधवा/परित्यक्ता महिलाओं के लिए ही है।

विज्ञापन
MP Election Result 2023 what is ladli behna yojana know details in hindi
लाडली बहना योजना (सांकेतिक) - फोटो : pixabay

कैसे करें आवेदन?

जानकारियों के मुताबिक आवेदक का आधार कार्ड, फोटो, बैंक खाते की डीटेल्स, मोबाइल नंबर, मूल निवास प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाणपत्र के साथ पंचायत केंद्र, लेखपाल, पंचायत सचिव ये प्रधान के जरिए आवेदन करके लाभ पा सकती हैं।

गौरतलब है कि चुनावी वायदे में शिवराज सिंह ने कहा है कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो लाड़ली बहना योजना में मिल रहे प्रतिमाह 1000 रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 3000 तक किया जाएगा। 



--------------------
स्रोत और संदर्भ
ladli behna yojana
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed