फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day Gift: मदर्स डे पर मां को गिफ्ट में दें ये चार सस्ते गेजेट्स, तकनीक से स्मार्ट होगा मां का जीवन

Sun, 10 May 2026 08:52 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 10 May 2026 08:52 AM IST
सार

Affordable Gadgets For Mom: हस साल 10 मई को मदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन अपने मां को गिफ्ट देने का चलन है। देखा जाए तो अपनी मां को गिफ्ट देना बहुत खुशी की बात होती है, मगर कुछ लोग गिफ्ट नहीं चुन नहीं पाते हैं। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि आप अपनी मां को कौन से गेजेट्स गिफ्ट में दे सकते हैं।

विज्ञापन
Mother's Day 2026 Gift Ideas 4 Affordable Gadgets to Make Your Mom's Life Easier
मदर्स डे - फोटो : Amar Ujala

Mother's Day Gift Ideas: मदर्स डे के खास मौके पर हम अपनी मां को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो उनके चेहरे पर मुस्कान ले आए और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा आसान बना दे। अक्सर हम महंगे उपहारों की तलाश में रहते हैं, लेकिन तकनीक के इस दौर में कई ऐसे किफायती गैजेट्स मौजूद हैं जो मां के काम और आराम दोनों का ख्याल रखते हैं।



चाहे वह घर का काम हो या आराम का वक्त, ये छोटे-छोटे डिजिटल उपकरण मां की लाइफस्टाइल को स्मार्ट बनाने में मदद करेंगे। इसलिए आइए इस लेख में हम चार ऐसे सस्ते और उपयोगी गैजेट्स के बारे में जानेंगे जो तकनीक के जरिए मां की खुशियों में चार चांद लगा देंगे।

Mother's Day 2026 Gift Ideas 4 Affordable Gadgets to Make Your Mom's Life Easier
इयरफोन - फोटो : Freepik.com

ब्लूटूथ स्पीकर या नेकबैंड

  • इसकी मदद से मां घर के काम करते हुए भी आसानी से अपने पसंदीदा भजन, पुराने गाने या पॉडकास्ट सुन सकती हैं।
  • नेकबैंड के इस्तेमाल से फोन को हाथ में पकड़े बिना ही वे आपसे लंबी बातें कर सकती हैं।
  • बाजार में अच्छी क्वालिटी के नेकबैंड और पोर्टेबल स्पीकर बेहद कम दामों में उपलब्ध हैं।
Mother's Day 2026 Gift Ideas 4 Affordable Gadgets to Make Your Mom's Life Easier
मदर्स डे - फोटो : Adobe Stock

पर्सनलाइज्ड LED लैंप

  • इस लैंप पर आप अपनी और मां की कोई प्यारी तस्वीर लगवा सकते हैं, जो रात में चमकते हुए बेहद खूबसूरत लगती है।
  • यह सिर्फ एक लाइट नहीं, बल्कि आपकी यादों का एक हिस्सा होगा जो उनके कमरे को रोशन करेगा।
  • यह बेडरूम के लिए एक बेहतरीन नाइट लैंप का काम करता है और देखने में बहुत प्रीमियम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother's Day 2026 Gift Ideas 4 Affordable Gadgets to Make Your Mom's Life Easier
मदर्स डे - फोटो : Adobe Stock

स्मार्ट वॉटर बॉटल

  • यह बोतल समय-समय पर पानी पीने की याद दिलाती है, जो मां की सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
  • कई बोतलों में पानी का तापमान बताने वाला डिजिटल डिस्प्ले भी होता है, जिससे गरम या ठंडा पानी पीना आसान हो जाता है।
  • यह देखने में काफी स्टाइलिश होती है और इसे कहीं भी साथ ले जाना आसान है।
विज्ञापन
Mother's Day 2026 Gift Ideas 4 Affordable Gadgets to Make Your Mom's Life Easier
मदर्स डे - फोटो : Adobe Stock
स्मार्ट मसाजर
  • दिनभर की थकान के बाद पैरों या गर्दन की मालिश के लिए यह एक जादुई गैजेट साबित हो सकता है।
  • इसे इस्तेमाल करना बहुत सरल है और मां घर बैठे खुद ही अपनी मांसपेशियों के दर्द से राहत पा सकती हैं।
  • इसमें अलग-अलग मोड होते हैं जो जरूरत के हिसाब से मालिश की गति और दबाव को सेट करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed