फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: सैलरी आते ही जरूर कर लें ये चार काम, नहीं होगी महीने भर होने वाली पैसों की दिक्कत

Mon, 12 Jun 2023 03:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Jun 2023 03:07 PM IST
विज्ञापन
Monthly Budget Plan Know Four Ways To Save Money From Salary Every Month
सैलरी के पैसों को कैसे बचा सकते हैं? - फोटो : Istock

Salary Saving Tips: आज के समय में लगभग हर कोई पैसों को लेकर चिंता में रहता है। इसके पीछे का कारण है सैलरी आते ही पैसों का खर्च हो जाना, जिसके कारण फिर महीने भर लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। वहीं, आप देखेंगे कि ये लगभग हर किसी के साथ ही है, जिसकी सैलरी ज्यादा है या फिर जिसकी कम है। ऐसे में अगर आपकी सैलरी आने के बाद भी आपको लगभग हर महीने पैसों की दिक्कत हो जाती है, तो फिर आपको इसको लेकर सोचना होगा क्योंकि आगे चलकर आपको ज्यादा दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आप कुछ बातों का ध्यान रखकर महीने भर होने वाली पैसों की दिक्कत से बच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कैसे हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Monthly Budget Plan Know Four Ways To Save Money From Salary Every Month
सैलरी के पैसों को कैसे बचा सकते हैं? - फोटो : istock

इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

कुछ पैसे अलग रख दें

  • आपकी जैसे ही सैलरी आए, तो आपको उसमें से कुछ पैसे निकालकर अलग रख देने चाहिए। फिर चाहे आप ये घर में कहीं रख सकते हैं या कोई अलग से बैंक खाता खुलवाकर उसमें ये पैसे रख सकते हैं। ऐसा करके आप हर महीने काफी पैसे बचा सकते हैं और जरूरत पर ये पैसे आपके काफी काम आ सकते हैं।
Monthly Budget Plan Know Four Ways To Save Money From Salary Every Month
सैलरी के पैसों को कैसे बचा सकते हैं? - फोटो : Istock

रोज खुल्ले पैसे बचाना शुरू करें

  • आप एक काम ये भी कर सकते हैं कि जैसे आप रोज शाम को घर आते हैं और आपके पास जितने भी खुल्ले पैसे (एक, दो, पांच के सिक्के या 10, 20 के नोट) बचते हैं। उन्हें अलग कहीं रखना शुरू कर दें। यकीन मानिए ये पैसे आपके मुसीबत के समय संजीवनी का काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monthly Budget Plan Know Four Ways To Save Money From Salary Every Month
सैलरी के पैसों को कैसे बचा सकते हैं? - फोटो : istock

बजट बनाना जरूरी

  • सैलरी आने से पहले आपको अपने महीने का बजट जरूर बना लेना चाहिए। आपको क्या-क्या सामान लेना है और इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने हैं। साथ ही आप इस महीने कितने पैसे बचाएंगे आदि। इन सबका हिसाब बनाकर रखें।
विज्ञापन
Monthly Budget Plan Know Four Ways To Save Money From Salary Every Month
सैलरी के पैसों को कैसे बचा सकते हैं? - फोटो : istock

सेविंग करें

  • आपकी जैसे ही सैलरी आए, आपको उसमें से लगभग 30 फीसदी तो बचाना ही चाहिए। आप उस पैसे को शुरुआत में ही अलग निकालकर रख दें। इससे आपकी बचत भी होगी और जिस महीने आपको दिक्कत होगी, उस महीने आपकी मदद भी हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed