फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Tips: बारिश के बाद जाम से पा सकते हैं निजात, बस करना होगा ये छोटा सा काम

Tue, 12 Jul 2022 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 12 Jul 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
Monsoon 2022 Google Maps Tips and Tricks How to Check Road Traffic on Google Maps in Hindi
traffic jam: बारिश में जाम से बचने के तरीके - फोटो : istock

Tips For Monsoon: हमें लगभग हर रोज किसी न किसी काम से घर के बाहर जाना पड़ता है या फिर घर का कोई न कोई सदस्य तो कहीं न कहीं जाता ही है। कोई स्कूल जाता है, कोई कॉलेज जाता है, कोई नौकरी पर तो कोई अपने काम पर। फिर चाहें बाहर कैसा भी मौसम हो, लेकिन काम पर तो जाना ही पड़ता है, क्योंकि मौसम के कारण काम तो नहीं रूक सकता। जैसे- इन दिनों देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है, जिसके कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन बारिश के कारण लोगों को एक सबसे बड़ी दिक्कत होती है और वो है सड़कों पर जाम की समस्या। इसलिए जरूरी है कि अगर आप बारिश के समय घर से बाहर जा रहे हैं, तो जाम से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Monsoon 2022 Google Maps Tips and Tricks How to Check Road Traffic on Google Maps in Hindi
traffic jam: बारिश में जाम से बचने के तरीके - फोटो : अमर उजाला

ऐसे बच सकते हैं जाम से

  • हर किसी को कभी न कभी किसी न किसी काम से घर के बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपने वाहन से कहीं बाहर जा रहे हैं, और उसी दौरान बारिश हुई है या हो रही है, तो जाहिर है कि हर जगह ट्रैफिक जाम लगने लगता है। ऐसे में आप जाम से बचने के लिए गूगल मैप की मदद ले सकते हैं।
Monsoon 2022 Google Maps Tips and Tricks How to Check Road Traffic on Google Maps in Hindi
traffic jam: बारिश में जाम से बचने के तरीके - फोटो : Pixabay

गूगल मैप कर सकता है मदद

  • दरअसल, अगर आपको किसी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना है, तो आपको सबसे पहले अपनी जगह से गंतव्य स्थान को गूगल एप में दर्ज करना है। इसके बाद ये आपको कुछ रूट बताता है। इसमें कुछ रूट में जाम और कुछ रूट खुले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon 2022 Google Maps Tips and Tricks How to Check Road Traffic on Google Maps in Hindi
traffic jam: बारिश में जाम से बचने के तरीके - फोटो : Pixabay
  • आपको देखना है कि जो रूट आपको लाल रंग से दिख रहे हैं, उनमें न जाएं क्योंकि इन रूट पर जाम है। लेकिन गूगल मैप आपको विकल्प के तौर पर और जाम से बचाने के लिए कोई अन्य रूट भी देता है, जिसका रंग आपको नीले रंग का दिखता है। आपको इन रूट को चुनकर इनसे यात्रा करनी है।
विज्ञापन
Monsoon 2022 Google Maps Tips and Tricks How to Check Road Traffic on Google Maps in Hindi
traffic jam: बारिश में जाम से बचने के तरीके - फोटो : Agency (File Photo)
  • हो सकता है कि ऐसे रूट की दूरी थोड़ी सी ज्यादा हो या फिर बराबर हो। लेकिन जाम में फंसे रहने से तो अच्छा है कि थोड़ा सा ज्यादा सफर तय करके अपने गंतव्य पर समय पर पहुंचा जाए। इसलिए आप बारिश के दौरान गूगल मैप में इस बात का ध्यान रखें, ताकि आप जाम से बच सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed