Tips For Mobile Phone: आज के दौर में आप जिसे देखेंगे, उसके पास आपको मोबाइल फोन मिल जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल लगभग हर एक काम मोबाइल फोन के जरिए बेहद आसानी से और घर बैठे ही हो जाते हैं। फिर चाहे वो बैंक के काम हो या किसी से देश-विदेश कॉल पर बात करनी हो आदि। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका मोबाइल फोन चोरी या गुम हो गया हो तो क्या होगा? शायद नहीं, पर यहां ये जानना जरूरी है कि अगर आपके मोबाइल में आपकी बैंकिंग डिटेल्स हैं और सबकुछ लॉगिन है, तो आपके खाते में रखें पैसे निकल सकते हैं क्योंकि आजकल साइबर क्राइम भी काफी बढ़ चुका है। इसलिए जरूरी है कि अगर आपका मोबाइल चोरी या गुम हो जाए, तो आप सबसे पहले कुछ काम करें ताकि आप नुकसान से बच सकें। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63ef42a66c61ffdb02086d62","slug":"mobile-phone-tips-immediately-actions-to-take-if-your-phone-is-stolen-to-prevent-bank-account-theft-2023-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: मोबाइल चोरी होने पर तुरंत कर लें ये चार काम, वरना पलक झपकते ही बैंक खाता हो सकता है खाली","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
जानना जरूरी: मोबाइल चोरी होने पर तुरंत कर लें ये चार काम, वरना पलक झपकते ही बैंक खाता हो सकता है खाली
Fri, 17 Feb 2023 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
मोबाइल फोन चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
इन बातों का रखें जरूर ध्यान:-
नंबर 1
- जैसे ही आपका मोबाइल गुम हो जाए या फिर चोरी हो जाए, तो आपको सबसे पहला काम ये करना है कि इस बारे में पुलिस को सूचित करना है। एफआईआर करवाएं और उसकी कॉपी लेना न भूलें, ताकि अगर उस मोबाइल से कुछ गलत काम हो, तो आप दिक्कत मे न पड़ें।
मोबाइल फोन चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
नंबर 2
- इसके बाद आपको उस चोरी या गुम हए मोबाइल नंबर में लगी सिम को बंद करवाना है। साथ ही आप इसी नंबर की नई सिम जारी करवा लें। इससे आपके मोबाइल नंबर का गलत इस्तेमाल होने से बच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आपको करना ये है कि अपना नेट बैंकिंग और पेमेंट एप के पासवर्ड को तुरंत बदल लेना है और कोई मजबूत पासवर्ड बनाएं। इसके अलावा हमेशा ध्यान रखें कि जब भी किसी वेबसाइट या एप से शॉपिंग करें तो कभी अपनी बैंकिंग जानकारी वहां सेव करके न रखें।
विज्ञापन
मोबाइल फोन चोरी होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
नंबर 4
- आप जब भी अपने मोबाइल फोन में बैंक की एप, जीमेल अकाउंट या कोई ऐसी एप का इस्तेमाल करें जो जरूरी है जहां से आपको चपत लग सकती है, तो ऐसी एप को हमेशा लॉग आउट करके रखें। जब जरूरत हो पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें और फिर लॉग आउट कर दें। इससे अगर किसी कारण मोबाइल चोरी या गुम होता है या फिर किन्हीं गलत हाथों में जाता है, तो आपकी चीजों का गलत इस्तेमाल होने से बच सकता है।