आज के समय में लगभग हर किसी के हाथ में आपको आसानी से एक चीज नजर आ जाएगी, और वो है मोबाइल फोन। अगर कहा जाए कि ये आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें दो राय नहीं होंगी। मोबाइल फोन के जरिए हम कई काम घर बैठे और मिनटों में कर लेते हैं। जैसे- घर बैठे खाना ऑर्डर करना हो, खरीदारी करनी हो, बैंकिंग से जुड़ी चीजें करनी हो आदि। मतलब आपके स्मार्टफोन में इंटरनेट होना चाहिए, और फिर आप कई काम एक क्लिक में कर सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे हम तकनीकी रूप से आगे बढ़े हैं, वैसे-वैसे साइबर अपराधी भी काफी एक्टिव हुए हैं। जो इंटरनेट के इस दौर में आपका बैंक खाता तक खाली कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि आप हैकर्स से बचे रह सकें। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप हैकर्स से बचने के लिए क्या कदम उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में हैकर्स से बचने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"620ceedd36e579407768fec3","slug":"mobile-phone-alert-how-to-protect-your-mobile-phone-from-hackers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mobile Phone Alert: अपने मोबाइल फोन को हैकर्स से बचाने के ये हैं चार तरीके, एक बार जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Mobile Phone Alert: अपने मोबाइल फोन को हैकर्स से बचाने के ये हैं चार तरीके, एक बार जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत
Wed, 16 Feb 2022 06:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 16 Feb 2022 06:06 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन को हैकर्स से बचाने के तरीके
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन को हैकर्स से बचाने के तरीके
- फोटो : istock
वाई-फाई के इस्तेमाल से बचें
- अगर आप अपने मोबाइल फोन में कोई काम करना चाहते हैं, और इसके लिए आपको इंटरनेट की जरूरत है। ऐसे समय में आपको पब्लिक वाई-पाई का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसी जगहों पर हैकर्स की पैनी नजर रहती है। आप अपने मोबाइल का डाटा या फिर किसी जानने वाले व्यक्ति के हॉट्स-पॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मोबाइल फोन को हैकर्स से बचाने के तरीके
- फोटो : istock
थर्ड पार्टी एप न करें इंस्टॉल
- कई बार आपको व्हाटस्एप, ईमेल या मैसेज के जरिए कोई एप डाउनलोड करने के लिए कहता है या फिर आप कहीं से थर्ड पार्टी एप डाउनलोड करते हैं, तो ये खतरे से भरा हो सकता है। ऐसे में प्ले स्टोर से ही एप को डाउनलोड करें, न कि किसी अन्य लिंक से।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन को हैकर्स से बचाने के तरीके
- फोटो : istock
एप हमेशा अपडेट रखें
- आपको समय-समय पर अपनी एप को अपडेट करने का नोटिफिकेशन तो आता ही होगा, लेकिन कई लोग इन्हें अपडेट नहीं करते हैं। जबकि ऐसा करना गलत है। आप अपने सभी एप को अपडेट रखें, इससे मोबाइल कंपनियां आपके मोबाइल फोन में मौजूद बग को दूर करने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
मोबाइल फोन को हैकर्स से बचाने के तरीके
- फोटो : istock
एंटीवायरस की ले सकते हैं मदद
- आपके स्मार्टफोन में कई चीजों के साथ ही आपकी बैंकिंग जानकारी भी होती है। ऐसे में आप अपने मोबाइल फोन में एंटीवायरस इंस्टॉल कर सकते हैं, क्योंकि ये आपको किसी भी तरह के वायरस से बचाने में मदद कर सकता है।