अगर आप कम समय में ज्यादा पैसों को इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आपको व्यवस्थित निवेश के विकल्प का चयन करना चाहिए। व्यवस्थित निवेश के जरिए कम समय में अच्छी मात्रा में पैसों को इकट्ठा किया जा सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले आपके पास फाइनेंशियल मार्केट को लेकर अच्छी नॉलेज होनी चाहिए। आपको ये पता होना चाहिए कि आने वाले समय में बाजार का संभावित व्यवहार कैसा रहेगा? इसके बाद ही आपको निवेश करना चाहिए। इसके अलावा आप विशेषज्ञों की सलाह लेकर भी अच्छी जगह पर निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करके आप एक बड़ी राशि को इकट्ठा कर सकते हैं। अगर आप भी 40 हजार रुपये इन्वेस्ट करके 34.5 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड एसआईपी में इन्वेस्ट करना है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
MF SIP: 40 हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा करना चाहते हैं 34.5 करोड़ का फंड, तो करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन