फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृपया ध्यान दें: क्यों एक अप्रैल से आपकी जेब पर पड़ने जा रहा है असर? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

Wed, 30 Mar 2022 09:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 30 Mar 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
these things will become expensive from 1 April 2022 utility news in hindi
1 अप्रैल से क्या-क्या महंगा होने वाला है - फोटो : istock

भले ही हम नया साल एक जनवरी को मनाते हैं, लेकिन भारत में वित्त वर्ष एक अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक का होता है। इस अवधि में कंपनियों और व्यवसायों को अपनी आय बैलेंस शीट का रिकॉर्ड तैयार करना होता है। लेकिन इसके अलावा भी वित्त वर्ष में कई ऐसे बदलाव होते हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता हुए नजर आता है। इस वित्त वर्ष में भी ऐसा ही होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, 31 मार्च अब बेहद करीब है और एक अप्रैल 2022 से नया वित्त वर्ष 2022-23 शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस दौरान एक अप्रैल से कई चीजें ऐसी हैं, जो महंगी होने जा रही हैं और इसका सीधा असर आपकी और हमारी जेब पर पड़ने जा रहा है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इस एक अप्रैल 2022 से कौन-कौन सी चीजें महंगी होने जा रही हैं। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

these things will become expensive from 1 April 2022 utility news in hindi
1 अप्रैल से क्या-क्या महंगा होने वाला है - फोटो : istock

दवाएं महंगी होने जा रही हैं

  • आपके और हमारे घर में कोई न कोई ऐसा व्यक्ति जरूर होता है, जिसके लिए हमें दवा लानी पड़ती है। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि 800 से ज्यादा दवाएं ऐसी हैं, जिनके दाम 1 अप्रैल 2022 से बढ़ने जा रहे हैं। इसमें एंटी बायोटिक से लेकर पेन किलर जैसी जरूरी दवाएं भी शामिल हैं।
these things will become expensive from 1 April 2022 utility news in hindi
1 अप्रैल से क्या-क्या महंगा होने वाला है - फोटो : istock

गाड़ियां महंगी होने जा रही हैं

  • 1 अप्रैल से गाड़ियां भी महंगी होने जा रही हैं। जहां एक तरफ टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2-2.5 फीसदी तक दाम बढ़ाने का फैसला किया है, तो वहीं टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भी अपने सभी प्रोडक्ट की कीमत 4 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these things will become expensive from 1 April 2022 utility news in hindi
1 अप्रैल से क्या-क्या महंगा होने वाला है - फोटो : istock
  • इसके अलावा मर्सिडीज बेंज इंडिया अपनी सभी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। वहीं, बीएमडब्ल्यू भी 1 अप्रैल से अपनी सभी कारों की कीमत में 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है।
विज्ञापन
these things will become expensive from 1 April 2022 utility news in hindi
1 अप्रैल से क्या-क्या महंगा होने वाला है - फोटो : अमर उजाला

क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स लगेगा

  • 1 अप्रैल से जब भी कोई क्रिप्टो एसेड बेचेगा, तो उस पर एक फीसदी टीडीएस लगने के अलावा क्रिप्टोकरेंसी लाभ के लिए बेचे जाने वाले एनएफटी पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed