Mahila Samriddhi Yojana Benefits In Hindi: ऐसा नहीं कि सिर्फ भारत सरकार ही लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। अलग-अलग प्रदेश की राज्य सरकारें भी कई तरह की योजनाओं का संचालन करती हैं। जहां पर कई पुरानी योजनाओं को बेहतर करने के लिए उनमें कुछ जरूरी बदलाव भी किए जाते हैं।
जबकि, कई नई योजनाओं को भी शुरू किया जाता है। जैसे, दिल्ली सरकार प्रदेश की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना की शुरुआत कर रही है। ऐसे में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की बात लंबे समय से हो रही है, क्योंकि योजना से जुड़ने वाली महिलाएं ये जानने को आतुर हैं कि ये महिला समृद्धि योजना कब शुरू हो सकती है। आखिर इस योजना को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
कब शुरू हो सकती है महिला समृद्धि योजना?
- फोटो : Adobe Stock
बजट हो चुका है आवंटित
- भाजपा ने चुनाव के दौरान एलान किया था कि सरकार के कार्यकाल के 100 दिन के अंदर ही महिला समृद्धि योजना को लागू करके महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, अभी ये योजना शुरू नहीं हुई है, लेकिन इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित पहले ही हो चुका है। इसका मतलब है कि सरकार इस योजना को शुरू करने के लिए कार्यरत है।
3 of 5
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।
- फोटो : पीटीआई
क्या है लेटेस्ट अपडेट?
- बात अगर महिला समृद्धि योजना को शुरू करने के बारे में करें तो दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि फिलहाल योजना को शुरू होने में समय लग सकता है। उन्होंने ये जानकारी दी कि इस योजना के लिए सरकार एक वेबसाइट यानी पोर्टल विकसित कर रही है।
4 of 5
कब शुरू हो सकती है महिला समृद्धि योजना?
- फोटो : Adobe Stock
- इस पोर्टल पर वे सभी लोग (सिर्फ महिलाएं) अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे जो इस योजना के लिए पात्र होंगे। यही नहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने ये भी जानकारी दी कि सरकार इस बात का विशेष ध्यान रख रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस योजना से छूट न जाए। इसलिए इस पर काम किया जा रहा है और हो सकता है कि अभी इसमें कुछ महीनों को समय लग सकता है।
5 of 5
कब शुरू हो सकती है महिला समृद्धि योजना?
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन के लिए ये है पात्रता-
- इस योजना में वे महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जिनकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है
- वे महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो कम से कम 5 सालों से दिल्ली में रह रही हो
- दिल्ली के पत्ते पर आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है
- महिला के परिवार की सालाना आय 4 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए