फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं को 2500 की सौगात: कहां और कैसे होगा रजिस्ट्रेशन? किन्हें मिलेगा लाभ? यहां जानें सबकुछ

Sat, 08 Mar 2025 05:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 08 Mar 2025 05:48 PM IST
सार

Mahila Samriddhi Yojana: आज से दिल्ली की महिलाएं महिला समृद्धि योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। इसको लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गु्प्ता ने जरूरी जानकारियां दी।

विज्ञापन
Mahila Samriddhi Yojana Registration Eligibility Online Application Know Amount Benefits All Scheme Details
दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये? - फोटो : Amar Ujala

Mahila Samriddhi Yojana 2500 Rupees For Delhi Women: भारत सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। ठीक इसी तरह राज्य सरकारें भी अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए कई योजनाओं का संचालन करती है। साथ ही समय-समय पर कई तरह की नई योजनाओं की शुरुआत भी की जाती है।



जैसे, आज से दिल्ली की भाजपा सरकार ने महिला समृद्धि योजना की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। खुद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में महिला सम्मान समृद्धि योजना को लागू किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। तो चलिए बिना देरी के इस योजना से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी बात के बारे में जानते हैं ताकि, आपको योजना में आवेदन करते समय कोई दिक्कत न हो...

Mahila Samriddhi Yojana Registration Eligibility Online Application Know Amount Benefits All Scheme Details
दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये? - फोटो : Amar Ujala

पहले योजना को समझ लें

  • दरअसल, बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में घोषणा की थी कि अगर दिल्ली में उनकी सरकार बनती है तो वे दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि देंगे। अपने इसी वादे को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार ने आज इस योजना की आधिकारिक रूप से शुरुआत कर दी है जिसमें दिल्ली की महिलाओं को हर माह 2500 रुपये उनके बैंक खाते में मिलेंगे।
Mahila Samriddhi Yojana Registration Eligibility Online Application Know Amount Benefits All Scheme Details
दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये? - फोटो : Adobe Stock

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

  • जिन महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच है 
  • जो महिलाएं दिल्ली की स्थाई निवासी हैं
  • जिनकी पारिवारिक सालाना 3 लाख रुपये से कम है
  • जो महिलाएं किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रही हैं या सरकारी नौकरी नहीं करती आदि।

अनुमान है कि लगभग दिल्ली की 20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ हर महीने मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahila Samriddhi Yojana Registration Eligibility Online Application Know Amount Benefits All Scheme Details
दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये? - फोटो : Adobe Stock

कौन सी महिलाएं नहीं ले पाएंगी लाभ?

  • वे महिलाएं जो टैक्स भरती हैं
  • जो महिलाएं या उनका परिवार आर्थिक रूप से सक्षम है
  • जिन महिलाओं की सरकारी नौकरी है या परिवार में किसी की है
  • जो महिलाएं पहले से किसी सरकारी योजना आदि से जुड़ी हैं
  • जो महिलाएं दिल्ली की नहीं हैं आदि।
विज्ञापन
Mahila Samriddhi Yojana Registration Eligibility Online Application Know Amount Benefits All Scheme Details
दिल्ली की महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये? - फोटो : Adobe Stock

हर महीने मिलेगा इतना लाभ

  • अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करके लाभार्थी बनते हैं तो आपको हर महीने 2500 रुपये का लाभ दिया जाएगा। ये पैसे सीधे महिला लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed