फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ: ट्रेन, बस और फ्लाइट आखिर कैसे जा रहे हैं आप? जानिए कम हुआ है किराया या देना पड़ेंगे ज्यादा पैसे?

Fri, 31 Jan 2025 01:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 31 Jan 2025 01:29 PM IST
सार

MahaKumbh Buses Train And Flight Fare: अगर आप भी महाकुंभ जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ट्रेनों से लेकर बसों और फ्लाइट का किराया कितना है।

विज्ञापन
Mahakumbh flight fare train ticket fare and buses fare and route all details are here
महाकुंभ कैसे जा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

MahaKumbh 2025 Flight Buses And Train Tickets: प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर देशभर में आस्था का उत्साह है। गांवों, शहरों और महानगरों के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में तीर्थराज प्रयागराज पहुंच रह हैं। महाकुंभ का महत्व इस बात से ही समझा जा सकता है 144 साल में विशेष ज्योतिषीय गणनाओं के चलते यह आयोजित हो रहा है। हिंदू धर्माचार्यों और ज्योतिषीयों के अनुसार यह एक दुर्लभ कुंभ है। जाहिर है इस विशेष महाकुंभ पर इस समय हिंदू धार्मिक अनुयायियों और धर्मावलंबियों की जिज्ञासा है। 



सरकारी आंकड़ों और विविध मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक 26 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं और ये सिलसिला लगातार जारी है। प्रयागराज पहुंचने के लिए लोग अपनी गाड़ियों से, ट्रेनों से, बसों से और फ्लाइट लेकर भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। अगर आप भी आने वाले दिनो में फ्लाइट, ट्रेन या बस के द्वारा प्रयागराज जानें का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर इस समय आवागमन के साधनों की टिकटों के दाम कितने हैं और आपके लिए कौन सा साधन उचित रहेगा और आपको आखिर महाकुंभ स्नाान के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। 

Mahakumbh flight fare train ticket fare and buses fare and route all details are here
महाकुंभ कैसे जा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या है फ्लाइट की स्थिति?

  • अगर आप भी महाकुंभ फ्लाइट से जाना चाहते हैं तो जान लें कि जो कुछ दिन पहले हवाई किराया सातवें आसमान पर था लेकिन अब उसमें कटौती करते हुए उसे आधा कर दिया गया है। दरअसल, डीजीसीए (एयरलाइन रेगुलेटर) ने एयरलाइन कंपनियों को प्रयागराज की फ्लाइट के किराए को कम करने के लिए सख्त आदेश दिए थे जिसके बाद कंपनियों ने अपनी फ्लाइट के दाम आधे कर दिए हैं।
Mahakumbh flight fare train ticket fare and buses fare and route all details are here
महाकुंभ कैसे जा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कितना हो गया है फ्लाइट का किराया?

  • डीजीसीए के सख्त आदेश के बाद एयरलाइन कंपनियों ने प्रयागराज जाने की फ्लाइट्स के टिकट के दाम 30 से 45 फीसदी तक कम कर दिए हैं। जो टिकट पहले तकरीबन 29 हजार रुपये का मिल रहा था अब उसे लगभग 10 हजार रुपये तक में दिया जा रहा है। इसके अलावा महाकुंभ जाने के लिए एयरलाइंस कंपनियों ने इस रूट पर नई फ्लाइट्स भी जोड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh flight fare train ticket fare and buses fare and route all details are here
महाकुंभ कैसे जा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या है ट्रेनों का हाल?

  • भारतीय रेलवे की तरफ से महाकुंभ शुरू होने के समय से ही लगभग 13 हजार ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसमें कई निजी ट्रेनें और कई स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है और एसी बोगियों का हाल भी स्लिपर और जनरल कोच जैसा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Mahakumbh flight fare train ticket fare and buses fare and route all details are here
महाकुंभ कैसे जा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • बात अगर टिकट की करें तो आपको 400 रुपये से लेकर 3-4 हजार रुपये तक (ये किराया दिल्ली से प्रयागराज तक का है) में ट्रेन टिकट मिल जाएगा जिसमें स्लिपर से लेकर एसी क्लास तक का किराया शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed