फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas: एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय इन लापरवाहियों से हो सकता है हादसा, जरूर जान लें ये बातें

Mon, 30 Jun 2025 02:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 02:02 PM IST
सार

अक्सर देखने को मिलता है कि लोग जल्दबाजी में रेगुलेटर ठीक ढंग से नहीं लगाते हैं या गैस लीकेज की गंध को नजरअंदाज कर देते हैं। यह काफी खतरनाक है। 

विज्ञापन
LPG Cylinder Safety Tips: Avoid These Mistakes to Prevent Accidents at Home
LPG Cylinder Safety Tips - फोटो : Adobe Stock

भारत में करोड़ों घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। यह हमारे किचन एक बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है। हालांकि, एलपीजी गैस सिलेंडर से खाना बनाना जितना आसान है उतना संभावित रूप से यह खतरनाक भी है। अगर आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते हैं और किसी तरह की लापरवाही करते हैं तो एलपीजी गैस सिलेंडर में एक बड़ा हादसा हो सकता है। इससे जान माल का नुकसान भी हो सकता है। हर साल एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े कई हादसे सामने निकलकर आते हैं। एलपीजी एक ज्वलनशील गैस है। इसका इस्तेमाल करते समय अत्याधिक सावधानी बरतनी काफी जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि लोग जल्दबाजी में रेगुलेटर ठीक ढंग से नहीं लगाते हैं या गैस लीकेज की गंध को नजरअंदाज कर देते हैं। यह काफी खतरनाक है। 

LPG Cylinder Safety Tips: Avoid These Mistakes to Prevent Accidents at Home
LPG Cylinder Safety Tips - फोटो : Adobe Stock

आपकी इन लापरवाहियों से गैस सिलेंडर से जुड़ा बड़ा हादसा हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी लापरवाहियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से गैस सिलेंडर से जुड़ी अनहोनी हो सकती है। 

LPG Cylinder Safety Tips: Avoid These Mistakes to Prevent Accidents at Home
LPG Cylinder Safety Tips - फोटो : Adobe Stock

हमेशा सिलेंडर को सीधा रखकर उपयोग करें। आईएसआई अप्रुव्ड पाइप, स्टोव और रेगुलेरटर का इस्तेमाल करें। रेगुलेटर और ट्यूब की समय समय पर जांच करवाते रहें। गैस स्टोव को हमेशा सिलेंडर से ऊंचे स्थान पर रखें। गैस का इस्तेमाल करने के बाद रेगुलेटर को बंद जरूर करें। अगर गैस लीकेज हो रही है तो सबसे पहले रेगुलेटर को बंद करें और सभी खिड़की और दरवाजों को खोलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Cylinder Safety Tips: Avoid These Mistakes to Prevent Accidents at Home
LPG Cylinder Safety Tips - फोटो : Adobe Stock

लाइटर, माचिस या आग वाली चीज का इस्तेमाल न करें। इसके बाद प्रशिक्षित मैकेनिक से संपर्क करें। गैस सिलेंडर लेने के बाद आपको उसमें रेगुलेटर सही ढंग से फिट करना जरूरी है। अगर आप रेगुलेटर को सही ढंग से फिट नहीं करते हैं तो गैस लीकेज हो सकती है। आपको रेगुलेटर सही ढंग से फिट करना चाहिए। 

विज्ञापन
LPG Cylinder Safety Tips: Avoid These Mistakes to Prevent Accidents at Home
LPG Cylinder Safety Tips - फोटो : Adobe Stock

अगर आप एक्सपायर हुआ गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं तो हादसा हो सकता है। गैस सिलेंडर लेने से पहले हमेशा उसकी एक्सपायरी डेट चेक करें। एलपीजी गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कैसे चेक करते हैं? इस बारे में पता आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके कर सकते हैं।

Gas Cylinder: कहीं आपका गैस सिलेंडर तो नहीं हो गया है एक्सपायर, यहां लिखी होती है तारीख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed