फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: क्या आपकी भी रसोई गैस हो जाती है हर महीने जल्दी खत्म? तो इन पांच तरीकों से चल सकती है ज्यादा दिन

Wed, 13 Apr 2022 12:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 13 Apr 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
Lpg Cylinder Last Longer For Use By These Four Things News in Hindi
रसोई गैस बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

हर घर में आपको रसोई गैस आसानी से मिल जाएगी। खाना बनाने से लेकर पानी गर्म करने जैसे कई अन्य कामों के लिए गैस बेहद जरूरी है। एक समय था जब दूर-दराज गांवों में लोग खाना बनाने के लिए लकड़ियों का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब कई गांवों तक रसोई गैस पहुंचने से लोगों को काफी सहुलियत मिली है। वहीं, शहरों में भी लोग रसोई गैस का काफी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर लोग सबसे ज्यादा जिस बात से परेशान रहते हैं, वो है घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम। इसलिए लोग हमेशा वो तरीके ढूंढते हैं जिनसे वो अपनी रसोई गैस को बचा सकें। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी हर महीने कम से कम रसोई गैस खर्च हो, जिससे आपका कम खर्चा हो? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप किन बातों का ध्यान रखकर रसोई गैस को जल्दी खत्म होने से बचा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Lpg Cylinder Last Longer For Use By These Four Things News in Hindi
रसोई गैस बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

रसोई गैस बचाने के ये हैं तरीके:-

गीले बर्तन

  • अमूमन देखा जाता है कि लोग गीले बर्तन को सीधे चूल्हे पर चढ़ा देते हैं, जिसके कारण गैस जलाकर पहले पानी सूखाना पड़ता है और फिर खाना बनता है। थोड़ा-थोड़ा करके इससे रोजाना काफी गैस बर्बाद होती है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
Lpg Cylinder Last Longer For Use By These Four Things News in Hindi
रसोई गैस बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

पहले पूरा काम कर लें

  • कई लोगों की आदत होती है कि खाना बनाते समय वो पहले चूल्हे पर बर्तन चढ़ा देते हैं, और फिर प्याज, आलू, टमाटर जैसी अन्य चीजें काटते हैं। जबकि गैस बचाने के लिए आपको इसकी जगह पर सबकुछ पहले कर लेना चाहिए और उसके बाद गैस ऑन करके खाना बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lpg Cylinder Last Longer For Use By These Four Things News in Hindi
रसोई गैस बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

बर्तन को ढकना सीखें

  • अगर आप खुले बर्तन में खाना बनाते हैं, तो इससे आपकी गैस काफी ज्यादा खर्च होती है। आपको इसकी जगह पर प्याज भूनने के बाद बाकी चीजों को ढक्कन लगाकर पकाना चाहिए। इससे आपकी गैस काफी हद तक बच सकती है।
विज्ञापन
Lpg Cylinder Last Longer For Use By These Four Things News in Hindi
रसोई गैस बचाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Istock

लीक की जांच जरूरी है

  • एक गलती और है जिसके कारण लोगों की रसोई गैस जल्दी खर्च होती है। दरअसल, लोगों की गैस धीरे-धीरे लीक होती रहती है, लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं देता है। ऐसे में गैस सिलेंडर जल्दी खत्म होता है। इससे बचने के लिए लगभग हर 3 महीने में गैस पाइप को बदलना बेहतर विकल्प है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed