फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: रसोई गैस हर महीने हो जाती है जल्दी खत्म? तो अब न हो परेशान, इन चार तरीकों से चल सकती है ज्यादा दिन

Fri, 10 Feb 2023 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 Feb 2023 03:43 PM IST
विज्ञापन
Lpg Cylinder Gets Over Quickly Every Month These Four Ways Can Last Longer
रसोई गैस की बचत करने के तरीके - फोटो : istock

कुछ साल पहले तक लोग ग्रमीण इलाकों में लकड़ियों के चूल्हे का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब काफी बड़ी संख्या में लोग गैस चूल्हे पर खाना बनाते हैं। वही, ये व्यवस्था शहरों में तो लगभग सभी घरों में नजर आती है। रसोई गैस के आने से लोगों को काफी फायदे मिले हैं। समय की बचत के अलावा सुविधा के साथ लोग गैस पर अपने कई काम कर लेते हैं। जैसे- खाना बनाना, पानी उबलाना आदि। हालांकि, आप देखेंगे तो हर कोई इस बात को लेकर चिंतित जरूर रहता है कि उसका गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है। इसलिए वो कई ऐसे तरीके खोजते हैं जिनसे जल्दी खत्म होने वाल रसोई गैस ज्यादा दिन तक चल सके। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा जिससे आपको गैस बचाने में काफी मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Lpg Cylinder Gets Over Quickly Every Month These Four Ways Can Last Longer
रसोई गैस की बचत करने के तरीके - फोटो : istock

इन तरीकों से ज्यादा दिन चला सकते हैं रसोई गैस:-

नंबर 1

  • ज्यादातर लोग ऐसा करते हुए नजर आते हैं कि बर्तन को धोते हैं और खाना बनाने के लिए सीधे गैस चूल्हे पर चढ़ा देते हैं। पर ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे पहले गीला बर्तन सूखता है और फिर खाना बनता है। इससे रोजना काफी गैस खत्म हो जाती है।
Lpg Cylinder Gets Over Quickly Every Month These Four Ways Can Last Longer
रसोई गैस की बचत करने के तरीके - फोटो : istock

नंबर 2

  • जब भी गैस पर खाना बनाएं, तो पहले सारी तैयारी कर लें और उसके बाद ही खाना बनाना शुरू करें। कई लोग पहले गैस चूल्हे पर बर्तन चढ़ा लेते हैं और उसके बाद सब्जियां जैसे- प्याज, टमाटर लहसुन आदि काटते हैं। इससे काफी गैस बर्बाद होती है। इसलिए ऐसा करने से बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lpg Cylinder Gets Over Quickly Every Month These Four Ways Can Last Longer
रसोई गैस की बचत करने के तरीके - फोटो : Istock

नंबर 3

  • अगर आप सच में चाहते हैं कि आपकी गैस ज्यादा समय तक चलें, तो अपने गैस सिलेंडर का लीकेज जरूर चेक करें। कई बार पता नहीं चलता पर गैस सिलेंडर धीर-धीरे लीक होता रहता है। इससे गैस जल्दी खत्म हो जाती है। ये गैस सिलेंडर से या पाइप से भी लीक हो सकती है। इसलिए पाइप को भी हर तीन महीने में जरूर बदल लें।
विज्ञापन
Lpg Cylinder Gets Over Quickly Every Month These Four Ways Can Last Longer
रसोई गैस की बचत करने के तरीके - फोटो : istock

नंबर 4

  • कहते हैं खाना वही अच्छा बनता है जो मीडियम फ्लेम पर बने। पर कई लोग ऐसे होते हैं जो गैस को एकदम तेज करके और बर्तन को बिना ढके ही खाना बनाते हैं। इसलिए अगर आप गैस बचाना चाहते हैं तो मीडियम फ्लेम पर खाना बना सकते हैं और बर्तन को ढक सकते हैं। इससे आप काफी गैस बचा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed