PVC Aadhaar Card: अगर आपका आधार कार्ड कहीं गुम हो गया है या पुराना कागज का कार्ड फट गया है, तो आप चाहें तो PVC आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अब सभी नागरिकों को एक नया और बेहद मजबूत पीवीसी आधार कार्ड घर बैठे ऑर्डर करने की सुविधा देता है।
{"_id":"6aabec1b257ce20d410eebdf","slug":"lost-your-aadhaar-card-order-a-durable-pvc-aadhaar-card-online-in-minutes-in-hindi-2026-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गायब हो गया है आपका आधार कार्ड? घर बैठे मिनटों में ऑर्डर करें आधार का PVC कार्ड","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
गायब हो गया है आपका आधार कार्ड? घर बैठे मिनटों में ऑर्डर करें आधार का PVC कार्ड
Thu, 17 Sep 2026 07:03 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:03 PM IST
सार
Order Aadhaar PVC: अगर आपका आधार कार्ड काफी पुराना है या फट गया है तो आप मात्र 75 रुपये में घर बैठे एटीएम जैसा आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसे ऑर्डर करने की पूरी प्रक्रिया जानते हैं।
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड
- फोटो : AI
क्यों खास है यह PVC आधार कार्ड?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों खास है यह PVC आधार कार्ड?
- एटीएम कार्ड जितना मजबूत, टिकाऊ और जेब में रखने में बहुत आसान।
- सुरक्षा के लिए इसमें क्यूआर कोड, होलोग्राम और माइक्रोटेक्स्ट जैसी सुविधाएं हैं।
- यह सरकारी और गैर-सरकारी सभी कामों के लिए पूरी तरह से मान्य होता है।
घर बैठे ऑर्डर करने की प्रक्रिया
- फोटो : Adobe Stock
घर बैठे ऑर्डर करने की प्रक्रिया
- UIDAI की वेबसाइट (myaadhaar.uidai.gov.in) पर जाएं और 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' चुनें।
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। आपने मोबाइल पर आए OTP को डालकर सबमिट करें।
- अगर मोबाइल नंबर लिंक न हो, तो किसी दूसरे नंबर से भी ओटीपी देकर आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मात्र 75 रुपये में आसान भुगतान
- फोटो : AdobeStock
मात्र 75 रुपये में आसान भुगतान
- पूरी प्रक्रिया के दौरान आपको सिर्फ 75 रुपये का मामूली शुल्क देना होगा।
- यह भुगतान आप यूपीआई, पेटीएम, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं।
- इस 75 रुपये के शुल्क में ही स्पीड पोस्ट का पूरा खर्च भी शामिल रहता है।
विज्ञापन
सीधे आपके घर पहुंचेगा नया कार्ड
- फोटो : Adobe Stock
सीधे आपके घर पहुंचेगा नया कार्ड
- ऑर्डर पूरा होने के बाद UIDAI आपका नया कार्ड प्रिंट करेगा।
- इसके बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से इसे आपके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा।
- लगभग 15 दिनों के भीतर यह आपके घर के पते पर पहुंच जाता है। आप वेबसाइट पर अपने SRN नंबर से स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।