Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधार से लिंक मोबाइल नंबर गायब हो गया? जानें घर बैठे अपडेट हो सकता है या नहीं

Sun, 29 Nov 2026 08:38 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 29 Nov 2026 08:38 PM IST
सार

  • Lost Aadhaar Linked Mobile Number Update: आधार एप में पहले से लॉग इन होने पर फेस वेरिफिकेशन से घर बैठे नंबर बदला जा सकता है।
  • एप में पहले से लॉग इन न होने पर घर से अपडेट नहीं होगा, एसी स्थिति में आधार सेंटर पर ही जाना पड़ता है।

विज्ञापन
Lost Aadhaar Linked Mobile Number? How to Update It From Home or Center
आधार मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? - फोटो : AI

Update Mobile Number in Aadhaar Without OTP: आज के समय में आधार कार्ड केवल पहचान का जरिया नहीं, बल्कि बैंक खाते, ओटीपी और कई सरकारी सेवाओं से जुड़ने की अहम कड़ी बन चुका है। ऐसे में जब आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर खो जाए या बंद हो जाए, तो रोजमर्रा के कई जरूरी काम अटक सकते हैं। कई लोगों को लगता है कि पुराने नंबर पर ओटीपी न मिलने के कारण वे कोई कदम नहीं उठा पाएंगे और उन्हें तुरंत भागदौड़ करनी पड़ेगी।



हालांकि, हकीकत यह है कि आगे की प्रक्रिया काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि आपने पहले से आधार एप में लॉग इन कर रखा है या नहीं। सही नियम और विकल्पों की जानकारी होने पर यह समझना आसान हो जाता है कि किस स्थिति में घर से काम चल सकता है और कब आधार केंद्र जाना जरूरी होगा। समय पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने से आपकी डिजिटल और सरकारी सेवाएं फिर से सुचारू हो सकती हैं।

Trending Videos
Lost Aadhaar Linked Mobile Number? How to Update It From Home or Center
एप में लॉग इन है तो? - फोटो : Adobe Stock

एप में लॉग इन है तो?

  • अगर आपने पहले से आधार एप में लॉग इन कर रखा है, तो बिना पुराने मोबाइल नंबर के ओटीपी के घर बैठे नंबर बदल सकते हैं।
  • इस प्रक्रिया के दौरान आपको फेस वेरिफिकेशन कराना होगा।
  • चेहरा सत्यापित होने के बाद नया मोबाइल नंबर जोड़ने या बदलने का काम आसान हो जाता है।
Lost Aadhaar Linked Mobile Number? How to Update It From Home or Center
एप में लॉग इन न हो तो? - फोटो : Adobe Stock

एप में लॉग इन न हो तो?

  • अगर आपने पहले से आधार एप में लॉग इन नहीं किया है, तो घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर सकते।
  • ऐसी स्थिति में आपको पास के आधार सेंटर पर जाकर ही अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा।
  • वहां तय प्रक्रिया के तहत आपका नंबर दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lost Aadhaar Linked Mobile Number? How to Update It From Home or Center
केंद्र जाते समय क्या ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock

केंद्र जाते समय क्या ध्यान रखें?

  • आधार सेवा केंद्र जाते समय अपना आधार विवरण और जरूरी जानकारी साथ रखें ताकि प्रक्रिया में देरी न हो।
  • केंद्र पर बायोमेट्रिक या तय नियमों के अनुसार नंबर अपडेट कराएं और मिलने वाली स्लिप या पावती संभालकर रखें, जिससे स्टेटस जांचने में सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
Lost Aadhaar Linked Mobile Number? How to Update It From Home or Center
अपडेट होने के बाद क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

अपडेट होने के बाद क्या करें?

  • मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद अपने जरूरी बैंक खातों, यूपीआई और सरकारी पोर्टल पर नया नंबर जांच लें।
  • इससे ओटीपी और अलर्ट समय पर मिलते रहेंगे और भविष्य में किसी तरह की रुकावट या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed