फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Adalat: नोएडा में इस दिन लगेगी लोक अदालत, जानें कहां लगेगी और किन-किन मामलों पर होगी सुनवाई

Tue, 05 May 2026 03:30 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 05 May 2026 03:30 PM IST
सार

Noida Mein Kab Lagegi Lok Adalat: अगर आपकी भी गाड़ी पर ई-चालान है और आप इसे निपटाना चाहते हैं, तो आपके लिए नोएडा में 9 मई 2026 को लोक अदालत लगने जा रही है।

विज्ञापन
Lok Adalat in Noida on 9 may 2026 for traffic challan and some important work
नोएडा में लोक अदालत कब लगेगी? - फोटो : Amar Ujala AI

Lok Adalat In Noida: सड़कों पर लगे कैमरों से कई बार हमारी गाड़ी का चालान कट जाता है। इसमें हेलमेट न पहनने से लेकर सीट बेल्ट न लगाने जैसे कई कारणों की वजह से चालान कटना शामिल होता है।

आज भी कई लोग ऐसे हैं जिनकी गाड़ी पर कई ट्रैफिक चालान पेंडिंग हैं या कोई छोटा कानूनी मामला लंबे समय से अटका है। अगर आप भी इस लिस्ट में हैं तो आपके लिए नोएडा में लोक अदानत लगने जा रही है। चलिए जानते हैं नोएडा में लोक अदालत कब लगेगी और यहां किन-किन मामलों का निपटारा किया जाएगा...

Lok Adalat in Noida on 9 may 2026 for traffic challan and some important work
नोएडा में लोक अदालत कब लगेगी? - फोटो : Adobe Stock

नोएडा में लोक अदालत कहां लगेगी?

  • नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी गई है
  • इस जानकारी के मुताबिक, लोक अदालत सुबह 10 बजे से जिला न्यायालय, सूरजपुर, गौतम बुद्ध नगर में लगेगी
  • ध्यान रहे यहां सिर्फ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी चालान ही स्वीकार किए जाएंगे
Lok Adalat in Noida on 9 may 2026 for traffic challan and some important work
नोएडा में लोक अदालत कब लगेगी? - फोटो : Adobe Stock

नोएडा की लोक अदालत में कौन-कौन से मामले देखे जाएंगे?

  • मोटर एक्सीडेंट क्लेम से जुड़े मामले
  • बैंक लोन से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामले
  • वैवाहिक विवाद सिर्फ तलाक के मामलों को छोड़कर
  • सिविल केस
  • चेक बाउंस (धारा 138) के मामले
  • बिजली और BSNL बिल से जुड़े विवाद
  • सर्विस और पेंशन से जुड़े मामले
  • लेबर (श्रम) विवाद
  • राजस्व से जुड़े केस
  • कंपाउंडेबल आपराधिक मामले
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Adalat in Noida on 9 may 2026 for traffic challan and some important work
नोएडा में लोक अदालत कब लगेगी? - फोटो : Adobe Stock

हेल्पलाइन नंबर क्या है?

  • अगर आपको इसके बारे में कोई जानकारी लेनी है, तो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी है
  • आप ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं
विज्ञापन
Lok Adalat in Noida on 9 may 2026 for traffic challan and some important work
नोएडा में लोक अदालत कब लगेगी? - फोटो : Adobe Stock

लोक अदालत के लिए कहां संपर्क करें?

आप अगर इस लोक अदालत में अपने किसी मामले का निपटारा करना चाहते हैं, तो करवा सकते हैं
इसके लिए आपको जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतम बुद्ध नगर से संपर्क करना होगा

ईमेल: [dlsa.gbnnoida@gmail.com](mailto:dlsa.gbnnoida@gmail.com)
फोन: 9716535451, 7678643985

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed