Ayushman Card: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं उनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग तरह के लाभ मिल रहे हैं। जैसे, किसी योजना में आर्थिक लाभ मिल रहा है तो किसी योजना के तहत सब्सिडी या अन्य लाभ दिया जा रहा है।
{"_id":"685e8ec82108d463b5065bfe","slug":"limit-of-ayushman-card-se-muft-ilaaj-kaise-karyein-2025-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद कितनी मिलती है लिमिट और क्या है मुफ्त इलाज का तरीका? सबकुछ जानें यहां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद कितनी मिलती है लिमिट और क्या है मुफ्त इलाज का तरीका? सबकुछ जानें यहां
Sat, 28 Jun 2025 09:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:00 AM IST
सार
Ayushman Card Se kitne Rupees Ka Muft Ilaaj Karwa Sakte Hain: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe stock photos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
कितना लिमिट होती है आयुष्मान कार्ड की?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो जान लें कि आपको इस कार्ड में 5 लाख रुपये तक की लिमिट मिलती है। इसे आप ऐसे समझिए कि इस आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है और ये सुविधा सरकार की तरफ से दी जाती है।
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कहां करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
- आयुष्मान कार्ड से कार्डधारकों को मुफ्त इलाज दिया जाता है और अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं। पंजीकृत अस्पताल का पता आप इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाकर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?
पहला स्टेप
- सबसे पहले आपको ये जानना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
- इसके लिए आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जा सकते हैं
- अब जो भी अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड हो आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- इसके बाद आपको अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
- जहां पर आपको आयुष्मान मित्र यानी संबंधित अधिकारी मिलते हैं
- उन्हें अपना आयुष्मान कार्ड दें या योजना से लिंक मोबाइल नंबर बताएं
- फिर आपकी जानकारी वेरिफाई होती है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है