फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Holiday Today: क्या आज बैंक बंद है या खुला है? जानें अपने शहर के बैंकों के बारे में

Sat, 28 Jun 2025 07:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 28 Jun 2025 07:26 AM IST
सार

Bank Kya Aaj Band Hai: आज अगर आप किसी जरूरी काम से बैंक जा रहे हैं तो आपको जरूर जान लेना चाहिए कि आज बैंक बंद है या खुला है। आप अपने शहर के बैंक के बारे में यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Bank Holiday Today: Banks Open or Closed City Wise List Check Here
आज बैंक खुला है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

Today Bank Holiday Or Not: अगर देखा जाए तो आजकल ज्यादातर लोगों के एक से अधिक बैंक खाते होते हैं जिनमें वे अपनी कमाई रखते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग हो जाने से और यूपीआई की मदद से लोगों का लेन-देन बेहद ही आसान हो गया है। मिनट से पहले किसी को भी पैसे भेजे जा सकते हैं और प्राप्त भी किए जा सकते हैं।



ये भी पढ़ें:- Bank Holidays: इसी महीने निपटा लें अपने जरूरी काम, जुलाई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक; देखें छुट्टियां की लिस्ट

बावजूद इसके कई बार कई ऐसे काम होते हैं जिनके चक्कर में हमें बैंक ही जाना पड़ता है यानी वो काम ऑनलाइन नहीं हो पाते हैं। ऐसे में कई बार लोग बैंक के लिए चले तो जाते हैं, लेकिन बैंक की शाखा पहुंचकर पता चलता है कि बैंक तो बंद है। इसलिए अगर आप भी आज यानी शनिवार के दिन अगर किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले यहां जान लें कि कहीं आपके शहर का बैंक आज बंद तो नहीं है। तो चलिए जानते हैं आज बैंक बंद है या खुला है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Bank Holiday Today: Banks Open or Closed City Wise List Check Here
शनिवार को बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock

आज बैंक खुला है या नहीं?

  • अगर आप भी आज किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो जान लें कि आज शनिवार है और वो भी महीने का चौथा शनिवार। ऐसे में अब बैंक चौथे शनिवार को बंद रहता है और बैंकों की ये छुट्टी पूरे देश में रहती है। इसलिए आज महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद है।
Bank Holiday Today: Banks Open or Closed City Wise List Check Here
आज बैंक खुला है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

कल भी बंद रहेगा बैंक

  • जिस तरह से आज महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद है। ठीक उसी तरह कल भी बैंक बंद रहेगा क्योंकि कल रविवार का अवकाश है। पूरे देश के बैंकों में रविवार की छुट्टी होती है, इसलिए अगर आपको बैंक में काम है तो आज और कल आपका ये काम नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holiday Today: Banks Open or Closed City Wise List Check Here
आज बैंक खुला है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

कब खुलेगा बैंक?

  • आपको अगर बैंक जाना है तो आज शनिवार की छुट्टी और कल रविवार के अवकाश की वजह से तो आप बैंक नहीं जा पाएंगे। ऐसे में आप सोमवार को बैंक जा सकते हैं, क्योंकि इस दिन किसी भी तरह की किसी भी शहर के बैंक की छुट्टी नहीं है और देश के सभी बैंक खुलेंगे। ऐसे में आप अपना बैंक से जुड़ा काम सोमवार को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Bank Holiday Today: Banks Open or Closed City Wise List Check Here
आज बैंक खुला है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

जुलाई में 13 दिन बैंक बंद रहेगा

  • जून का महीना तो खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आप जुलाई में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि इस बार जुलाई में 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि, ये छुट्टियां अलग-अलग शहरों के बैंकों की है। पर अगर बात करें जुलाई में बैंक किस-किस तारीख को बंद रहेंगे तो इसमें 3, 5, 6, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 26, 27 और 28 तारीख शामिल हैं।


जुलाई में आपके शहर में कब बंद रहेगा बैंक देखने के लिए यहां क्लिक करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed