फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Lifehacks How to Clean Plastic Water Tank know the Method here

Lifehacks: अगर पानी की टंकी में जमा हो गया है कचरा, तो इस आसान उपाय से करें उसको साफ

Fri, 22 Apr 2022 12:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 12:24 PM IST
सार

आज हम आपको एक खास उपाय के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपनी पानी की टंकी को आसानी से साफ कर सकते हैं।

विज्ञापन
Lifehacks How to Clean Plastic Water Tank know the Method here
How To Clean Water Tank - फोटो : Social media

विस्तार

How to clean plastic water tank: आज हम आपको एक खास उपाय के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपनी पानी की टंकी को आसानी से साफ कर सकते हैं। हम सभी लोग अपने घरों की सफाई करते हैं। बेडरूम, किचन रूम से लेकर घर के हर कोने की सफाई हम अपने वीकेंड के दिनों में करते हैं। वहीं कई मर्तबा कई चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनकी सफाई हम लोग नहीं कर पाते हैं। उन्हीं में से एक है पानी की टंकी। अक्सर पानी की टंकी में काफी कचरा जमा हो जाता है। उसके बावजूद हम उसे साफ नहीं करते। अगर आप भी अपनी पानी की टंकी को नियमित रूप से साफ नहीं करते। ऐसी स्थिति में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में जानेंगे, जिनको फॉलो करके आप अपनी पानी की टंकी को साफ कर सकते हैं। पानी की टंकी को साफ करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

आप फिटकरी की सहायता से अपनी पानी की टंकी को साफ कर सकते हैं। किसी चीज को साफ करने के लिए फिटकरी एक अच्छा विकल्प है। इससे पानी की टंकी को साफ करने से ऊपर जमा गंदगी नीचे बैठ जाती है। ऐसे में इससे सफाई करना काफी आसान हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर देखने को मिलता है कि कई दिनों तक टंकी की सफाई न करने पर उसके भीतर मिट्टी की परत जम जाती है। इस कारण उसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उसे साफ करने के लिए आप फिटकरी का सहायता ले सकते हैं। आप फिटकरी की सहायता से टंकी के भीतर जमी मिट्टी की परत को आसानी से हटा सकते हैं।

विज्ञापन

इसके लिए आपको फिटकरी और पानी को मिलाकर घोल बनाना होगा। उसके बाद आपको उसे टंकी में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ देना है। ऐसा करने पर मिट्टी की परत अपने आप निकल जाएगी। इसमें आपको ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके बाद आपको अपनी पानी की टंकी को साफ पानी से धोना होगा। 

इसके अलावा अगर आप अपनी टंकी की सफाई केमिकल फ्री ढंग से करना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको उसे साफ करने के लिए छोटे बच्चे की मदद लेनी होगी। छोटे बच्चे की मदद लेने की बात इसलिए की जा रही है क्योंकि टंकी के भीतर कोई बड़ा आदमी प्रवेश नहीं कर पाएगा।

बच्चे की मदद से आप आसानी से टंकी की सतह को आसानी से साफ कर सकते हैं। टंकी को साफ करने के ये दोनों ही उपाय काफी आसान हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed