How To Clean Rust From Window And Door: लंबे समय तक अगर खिड़की दरवाजों की ठीक ढंग से साफ सफाई न की जाए। ऐसे में उनमें जंग लग जाती है। खिड़की दरवाजे घर की सुंदरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर इनमें ही जंग लग जाए, तो इससे घर की शोभा बिगड़ जाती है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार दरवाजों और खिड़कियों पर अच्छी क्वालिटी का पेंट लगवाने के बाद भी इनमें एक समय के बाद जंग लग जाती है। इसके अलावा कई बार बरसात के मौसम में पानी के संपर्क में आने के बाद भी दरवाजों और खिड़कियों में जंग लग जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप दरवाजों और खिड़कियों में लगी जंग को आसानी से हटा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Life Hacks: खिड़कियों और दरवाजों पर लग गई है जंग, तो अपनाएं ये आसान तरीके, नए जैसे हो जाएंगे खिड़की-दरवाजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकिंग सोडा
आप खिड़कियों और दरवाजों से जंग हटाने के लिए बेकिंग सोडा को इस्तेमाल में ला सकते हैं। आपको बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है।
इसके बाद आपको इस पेस्ट को जिस जगह पर जंग लगी है। वहां लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ देना है। इसके बाद आपको इसे टूथब्रश की सहायता से अच्छे से साफ करना है। इस तरह आप खिड़कियों और दरवाजों पर लगी जंग को हटा सकते हैं।
Cooking Hacks: सब्जी को लंबे समय तक फ्रेश रखने से लेकर चाकू की धार तेज करने तक, ये लाइफ हैक्स बनाएंगे काम आसान
सफेद सिरका
खिड़कियों और दरवाजे से जंग हटाने के लिए सफेद सिरका काफी असरदार उपाय है। इसके लिए आपको जिन जगहों पर जंग लगी है। वहां पर सफेद सिरके को डालना है। इसके बाद आपको इसे कुछ घंटों तक भीगे रहने देना है। अंत में आपको सिरके में डूबा हुआ कपड़ा लेकर इसको साफ करना है।
नमक नींबू
आप नमक और नींबू की सहायता लेकर भी खिड़कियों और दरवाजों पर लगी जंग को हटा सकते हैं। सबसे पहले आपको जंग लगी जगह पर नमक डालकर एक परत बनानी है। इसे करने के बाद परत के ऊपर नींबू की कूछ बूंदों को डालें। इसके बाद आपको इसे करीब 3 घंटों के लिए छोड़ देना है। तीन घंटों के बाद आपको नींबू के छिलके का इस्तेमाल करके इसे साफ करना है। इस तरह जंग आसानी हट जाएगी।
Life Hacks: नल से लीक हो रहा है पानी, तो इस आसान तरीके सें करें उसको फिक्स