नौकरी के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में रिटायरमेंट की प्लानिंग हम काफी पहले से करने लगते हैं। कई लोग म्यूचुअल फंड में अपने पैसों का निवेश करते हैं, तो कई अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी सरकारी योजना में पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एलआईसी की एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी सरल पेंशन योजना है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग एलआईसी की इस योजना में निवेश कर रहे हैं। यह एक नॉन लिंक्ड सिंगल प्रीमियम स्कीम है। इसमें आपको केवल एक बार निवेश करना होगा। उसके बाद आपको जीवन भर पेंशन का लाभ मिलेगा। अगर आप एलआईसी की सरल पेंशन योजना में निवेश करने की योजना बना रहे है, तो आज हम आपको इस स्कीम से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं -
LIC: एलआईसी की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, जीवन भर मिलेगी पेंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन