LIC Saral Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद के जीवन में लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं तो आज हम आपको एलआईसी की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम सरल पेंशन प्लान है। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप केवल एक बार निवेश करके जीवनभर पेंशन का लाभ ले सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। एलआईसी के इस प्लान में आप एक बार निवेश करके अपने और अपने परिवार को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी सरल पेंशन प्लान के बारे में विस्तार से -
LIC: एलआईसी की यह स्कीम है शानदार, एक बार निवेश करने के बाद जीवनभर मिलेगी हर महीने 12 हजार रुपये की पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस स्कीम में इन्वेस्ट करने के लिए आपकी आयु कम से कम 40 साल होनी जरूरी है। वहीं इस स्कीम में अधिकतम 80 साल की उम्र तक निवेश किया जा सकता है। एलआईसी सरल पेंशन प्लान में आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर एन्यूटी को खरीद सकते हैं।
आपके द्वारा खरीदी गई एन्यूटी के आधार पर ही स्कीम की न्यूनतम खरीद रकम को तय किया जाता है। इस स्कीम में निवेश की रकम को लेकर किसी प्रकार की कोई सीमा तय नहीं की गई है। आप जितना चाहें उतना इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: अभी भी खाते में आ सकते हैं 17वीं किस्त के पैसे, तुरंत कराएं ये काम
अगर आप एलाआईसी के सरल पेंशन प्लान में 42 साल की उम्र में एकसाथ 30 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 12,380 रुपये की पेंशन मिलेगी। इस पेंशन का लाभ आपको जीवनभर मिलेगा।
Investment: महिलाओं को इन स्कीम्स में निवेश करने पर बंपर रिटर्न के साथ मिल रहे ये बड़े फायदे
एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में आपको डेथ बेनिफिट भी मिलता है। अगर दुर्भाग्यवश पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को पॉलिसी में इन्वेस्ट किए गए पूरे पैसे मिलते हैं।