फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: इस गर्मी आप भी कर रहे हैं आम का सेवन? तो खाने से पहले ऐसे लगाएं मिलावट का पता

Tue, 02 Jul 2024 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 02 Jul 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
How to identify adulterated mangoes check here
मिलावटी और खट्टे आम की पहचान कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala

Mango Adulteration: गर्मी का मौसम आते ही लोगों को चिलचिलती गर्मी और पसीने की मार झेलनी पड़ती है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहते हैं और कूलर-एसी चलाते हैं, लेकिन इन सबके बीच गर्मी का मौसम आम के लिए भी जाना जाता है। गर्मियों में लोग आम का काफी सेवन करते हैं। बाजार में दशहरी, तोतापुरी, लंगड़ा, सफेदा, सिंदूरी जैसे कई तरह के आम आसानी से मिल जाते हैं। पर क्या जिस आम का सेवन आप कर रहे हैं वो असली है? क्या उस आम में कोई मिलावट तो नहीं की गई है? क्या जो आम आप खरीद रहे हैं वो मीठा है या फिर खट्टा है? ऐसे कई सवाल हैं जो आम खरदीने से पहले आपके मन में जरूर रहते होंगे? लेकिन कोई दिक्कत नहीं क्योंकि आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

How to identify adulterated mangoes check here
मिलावटी और खट्टे आम की पहचान कैसे करें? - फोटो : Istock

इस तरह लगाएं मिलवाटी आम का पता

  • आपको मिलावटी आम की पहचान करनी है तो आप ये उसके छिलके को देखकर कर सकते हैं। आम को अगर किसी केमिकल की मदद से पकाया गया है तो आम के छिलके पर कई तरह के दाग-धब्बे आपको नजर आ जाएंगे। ऐसे में आम का सेवन करने से बचना चाहिए।
How to identify adulterated mangoes check here
मिलावटी और खट्टे आम की पहचान कैसे करें? - फोटो : Istock
  • वहीं, दूसरी तरफ आम खरीदने से पहले उसमें एक चीज को जरूर देखें कि अगर आम प्राकृतिक ढंग से पका है यानी खुद से पका है और उसमें किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं हुआ है, तो फिर आम के छिलके पर आपको कोई दाग नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to identify adulterated mangoes check here
मिलावटी और खट्टे आम की पहचान कैसे करें? - फोटो : Istock

ऐसे आम भी न खरीदें:-

  • जब भी बाजार से आम खरीदें तो ध्यान दें कि अगर किसी आम के ऊपर झुर्रियां या लकीरें पड़ी हुई हैं तो ऐसे आम को न खरीदें
  • जो आम सपाट हैं, पिचके हुए हैं या काफी पतले हैं ऐसे आमों को भी खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
How to identify adulterated mangoes check here
मिलावटी और खट्टे आम की पहचान कैसे करें? - फोटो : Istock

ऐसे करें खट्टे-मीठे की पहचान

  • आप जब भी आम खरीदें तो एक तरीके से खट्टे-मीठे आम की पहचान कर सकते हैं। इसमें आपको आम को छूना है और देखना है कि अगर वो आम टाइट है तो यानी आम अभी कच्चा है और ये खट्टा हो सकता है। जबकि, आम छूने पर अगर मुलायम है तो ये पका आम हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed