LIC Jeevan Utsav: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) समय-समय पर ग्राहकों के लिए नई-नई पॉलिसी पेश करती है। अब इस कड़ी में एलआईसी ने एक शानदार पॉलिसी पेश की है। यह एक नॉन पार्टिसिपेटिंग मनी बैक पॉलिसी है, जिसका नाम 'जीवन उत्सव' है। इस पॉलिसी में ग्राहकों को गारंटीड रिटर्न का वादा मिलता है।
LIC Jeevan Utsav: एलआईसी की शानदार पॉलिसी, मिलेगा जिंदगीभर गारंटीड रिटर्न, जानिए इस स्कीम के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिसी का फायदा आपको तय समय के बाद मिलता है। भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से जानकारी दी गई है कि पॉलिसी होल्डर्स द्वारा चुनी मूल बीमा राशि का 10 प्रतिशत चयनित प्रीमियम का भुगतान अवधि के आधार पर 11वें साल से शुरू होता है।
मान लीजिए कि आपने पांच साल से आठ साल प्रीमियम का भुगतान करने के लिए चुना है, तो भुगतान की शुरुआत 11वें साल से शुरू होगी, लेकिन अगर आप लंबी यानी 10 साल की अवधि चुनते हैं, तो इनकम बेनिफिट की 13वें पॉलिसी ईयर से शुरुआत होगी।
जीवन उत्सव पॉलिसी के तहत एकमुश्त या मैच्योरिटी पर पॉलिसी के लाभ का भुगतान नहीं होता है, तो वहीं इस पॉलिसी के तहत मनी बैक योजना काम करती है। मतलब यह है कि एकमुश्त भुगतान नहीं किया जाएगा, बल्कि समय-समय भुगतान किया जाता है।
फ्लेक्सी इनकम बेनिफिट विकल्प के मामले में भी ग्राहकों को प्रीमियम भुगतान अवधि के आधार पर हर पॉलिसी ईयर के अंत में मूल बीमा राशि का 10 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा। प्रीमियम भुगतान अवधि और इनकम पेमेंट मैट्रिक्स इस विकल्प पर भी लागू होता है।
IRCTC: दिसंबर महीने में कहीं घूमने की कर रहे प्लानिंग, तो इतने रुपये में IRCTC करा रहा खूबसूरत नेपाल की सैर