IRCTC Nepal Tour Package 2023: अगर आप दिसंबर महीने में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। नेपाल काफी खूबसूरत देश है। यहां आसमान को छूती ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और हरी भरी घाटियां किसी का भी मन मोह लें। इसके अलावा यहां के घने जंगल और झीलें नेपाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर विश्व विख्यात है। हर साल इस सुंदर देश में घूमने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको नेपाल में घूमने के इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: दिसंबर महीने में कहीं घूमने की कर रहे प्लानिंग, तो इतने रुपये में IRCTC करा रहा खूबसूरत नेपाल की सैर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन