फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIC Policy Alert: एलआईसी पॉलिसी धारक 25 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, फिर नहीं मिलेगा मौका

Thu, 17 Mar 2022 03:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Mar 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
LIC gave chance to active the lapsed policy till 25 march 2022 utility news in hindi
एलआईसी में लैप्स हुई पॉलिसी को फिर से चालू करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

आज के समय में लोग चाहे ज्यादा पैसे कमाए या फिर कम, लेकिन एक चीज लगभग सभी लोग करते हैं और वो है निवेश। दरअसल, सभी लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत जरूर करते हैं। ये जरूरी भी है, क्योंकि एक उम्र के बाद व्यक्ति काम नहीं कर पाता है, और ऐसे में अपना पैसा काफी काम आता है। इसलिए कई लोग भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की पॉलिसी में निवेश करते हैं, जिसका लाभ हमें आगे चलकर मिलता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनकी पॉलिसी किन्हीं कारणों की वजह से लैप्स हो चुकी है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आपके लिए एक खुशखबरी है कि आप इसे फिर से शुरू कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये सब होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

LIC gave chance to active the lapsed policy till 25 march 2022 utility news in hindi
एलआईसी में लैप्स हुई पॉलिसी को फिर से चालू करने का तरीका क्या है - फोटो : iStock

कितनी पुरानी पॉलिसी हो सकती है सक्रिय?

  • सोचिए कि अगर आपकी कोई पॉलिसी प्रीमियम न भरने के कारण लैप्स हो गई है, तो आप इसे फिर से सक्रिय करवा सकते हैं। एलआईसी की तरफ से कहा गया है कि जिन पॉलिसी में पिछले पांच सालों से कोई प्रीमियम भुगतान नहीं किया गया है, आप उन्हें भी सक्रिय करवा सकते हैं।
LIC gave chance to active the lapsed policy till 25 march 2022 utility news in hindi
एलआईसी में लैप्स हुई पॉलिसी को फिर से चालू करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

ये है आखिरी तारीख

  • दरअसल, कंपनी की तरफ से बीते महीने एक बयान में कहा गया कि प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लैप्स हो चुकी जिन पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि पूरी नहीं हुई है, उन्हें इस कैंपेन में फिर से चालू कराया जाएगा। इसके लिए 7 फरवरी 2022 से 25 मार्च 2022 तक का समय रखा गया है। ऐसे में अब आपको ये समझना होगा कि 25 मार्च बेहद पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
LIC gave chance to active the lapsed policy till 25 march 2022 utility news in hindi
एलआईसी में लैप्स हुई पॉलिसी को फिर से चालू करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

छूट भी मिलेगी

  • अगर आपकी कोई पॉलिसी लैप्स हो चुकी है, और आप इसे फिर से चालू कराना चाहते हैं तो कंपनी आपको छूट भी दे रही है। पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने पर जो शुल्क लगता है, उसमें कंपनी की तरफ से छूट दी जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य एवं सूक्ष्म इंश्योरेंस योजनाओं में देरी से प्रीमियम चुकाने पर लगने वाले शुल्क में भी छूट मिलेगी।
विज्ञापन
LIC gave chance to active the lapsed policy till 25 march 2022 utility news in hindi
एलआईसी में लैप्स हुई पॉलिसी को फिर से चालू करने का तरीका क्या है - फोटो : istock

इनमें नहीं मिलेगी छूट

  • हालांकि, ये छूट टर्म प्लान एवं उच्च जोखिम वाली बीमा योजनाओं पर नहीं है। इसके अलावा पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट की जरूरत होती है, और कंपनी की तरफ से इसमें भी कोई राहत नहीं दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed