Legal Car Modifications India: कार को ज्यादा आरामदायक और आकर्षक बनाने के लिए लोग अक्सर उसमें तरह-तरह के बदलाव कराते हैं, लेकिन आपके बता दें कि कार में मॉडिफिकेशन का भी एक तय नियम है। मोटर वाहन नियमों के अनुसार, आरसी में दर्ज गाड़ी के मूल ढांचे या सुरक्षा मानकों में बदलाव करना गैरकानूनी माना जाता है। इससे सफर की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है और नियमों का उल्लंघन करने पर चालान या अन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
{"_id":"6b0c3c3a517527f70301353c","slug":"legal-car-modifications-and-dashcam-rules-in-india-what-is-allowed-know-in-hindi-2026-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार में कौन से मॉडिफिकेशन कराना वैध है? जानें डैशकैम लगवा सकते हैं या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
कार में कौन से मॉडिफिकेशन कराना वैध है? जानें डैशकैम लगवा सकते हैं या नहीं
Sun, 29 Nov 2026 08:22 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 29 Nov 2026 08:22 PM IST
सार
सीट कवर, म्यूजिक सिस्टम और तय मानक की चीजें लगाना वैध है, जबकि काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न और बुल बार पूरी तरह अवैध हैं।
डैशकैम लगवाना कानूनी है और यह हादसे, विवाद तथा बीमा दावे के समय अहम सबूत देता है।
विज्ञापन
कार मॉडिफिकेशन नियम
- फोटो : AI
Trending Videos
कौन से मॉडिफिकेशन पूरी तरह अवैध हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कौन से मॉडिफिकेशन पूरी तरह अवैध हैं?
- कार के मूल ढांचे या सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ करना पूरी तरह गैरकानूनी है और इस पर भारी जुर्माना या गाड़ी जब्ती हो सकती है।
- तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म (ब्लैक फिल्म), बेहद तेज रंगीन या ब्लिंकिंग लाइट्स, और बंपर गार्ड (बुल बार) लगाना मना है।
- इंजन या चेसिस में मनमाना बदलाव करने पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी रद्द हो सकता है।
document
- फोटो : Adobe Stock
किन बदलावों के लिए RTO मंजूरी जरूरी है?
- अगर आप कार में ऐसा कोई बड़ा बदलाव करना चाहते हैं जो आरसी में दर्ज जानकारी से मेल नहीं खाता, तो पहले आरटीओ से अनुमति लेना जरूरी है।
- उदाहरण के लिए,कार का रंग बदलवाना, कंपनी फिटेड किट के अलावा सीएनजी या एलपीजी किट लगवाना या इंजन से जुड़ा तकनीकी बदलाव कराने के लिए आरटीओ की मंजूरी और आरसी में अपडेट कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कार में डैशकैम लगवा सकते हैं?
- फोटो : एआई
क्या कार में डैशकैम लगवा सकते हैं?
- जी हां, निजी कार में डैशकैम लगवाना भारत में कानूनी रूप से मान्य है, बशर्ते यह ड्राइवर के सामने देखने के रास्ते (विजिबिलिटी) को न रोके।
- इसे विंडशील्ड पर इस तरह लगाना चाहिए कि सड़क साफ दिखे और एयरबैग खुलने में कोई बाधा न आए।
- साथ ही, किसी की निजता का उल्लंघन करने वाले गलत इस्तेमाल से बचना चाहिए।
विज्ञापन
डैशकैम लगाने के क्या फायदे हैं?
- फोटो : Freepik
डैशकैम लगाने के क्या फायदे हैं?
- डैशकैम सड़क दुर्घटना या विवाद के समय सबसे मजबूत सबूत का काम करता है, जिससे झूठे आरोपों से बचाव आसान होता है।
- यह लापरवाह ड्राइविंग, हिट-एंड-रन या पार्किंग में गाड़ी को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाओं को रिकॉर्ड कर लेता है।
- बीमा क्लेम की प्रक्रिया में भी इसकी फुटेज काफी मददगार साबित होती है।
