Lakhpati Didi Yojana Kya Hai: केंद्र सरकार महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। इस स्कीम की शुरुआत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में की गई है।
महिलाओं को सरकार देती है ब्याजमुक्त 5 लाख रुपये का लोन, जानिए स्कीम के अंतर्गत और क्या-क्या फायदे मिलते हैं
Lakhpati Didi Yojana Full Details: भारत सरकार महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इसका नाम लखपति दीदी योजना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कृषि, पशुपालन, डेयरी, हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग और सर्विस सेक्टर जैसे कई क्षेत्रों में इस योजना के जरिए महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
- देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार अपने भाषणों में इस स्कीम का जिक्र कर चुके हैं।
Car Tips: कार में चलाते हैं ब्लोअर, तो जरूर जान लें ये बातें वरना जा सकती है जान
- लखपति दीदी योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है, जो किसी मान्यता प्राप्त स्वयं सहायता समूह की सदस्य हों।
- सरकार लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान करती है।
SCSS: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार चला रही ये शानदार स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा बंपर रिटर्न
कैसे लें लखपति दीदी योजना का लाभ?
- लखपति दीदी योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष तक की महिलाएं ही ले सकती हैं।
- इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं को किसी स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ना है उसके बाद वहां से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करके अपना बिजनेस प्लान बनाना है।
- बिजनेस प्लान में महिलाओं को अपने व्यवसाय से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारे में अच्छे से बताना है।
- महिलाएं ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
- वहीं उनके पास स्थानीय SHG कार्यालय, ग्रामीण विकास विभाग, बैंक में फॉर्म और जरूरी दस्तावेज जमा करके ऑफलाइन आवेदन करने का भी विकल्प है।